पूर्वांचल के पारंपरिक व्यंजनों का नया केंद्र, काशीवन जलपान भवन का शुभारंभ
लखनऊ। पूर्वांचल के पारंपरिक स्वाद और सांस्कृतिक विरासत को राजधानी में नई पहचान देते हुए काशीवन जलपान भवन का भव्य शुभारंभ सहारा प्लाजा में सम्पन्न हुआ।
संस्थान का उद्घाटन लखनऊ पूर्व के विधायक ओ. पी. श्रीवास्तव ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर शहर की अनेक जानी-मानी हस्तियों एवं गणमान्य नागरिकों की गरिमामयी उपस्थिति रही।
कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों ने यहां परोसे गए पारंपरिक व्यंजनों का स्वाद लिया और उनकी गुणवत्ता तथा विशिष्टता की सराहना की।
संस्थान के संस्थापक अभिषेक सिंह ने बताया कि काशीवन जलपान भवन में खालिस बनारसी एवं पूर्वांचली स्वाद के व्यंजन जैसे कचौड़ी, समोसा, फरा, टमाटर चाट, सत्तू पराठा और बाटी-चोखा सहित अन्य पारंपरिक पकवान उपलब्ध हैं।
उन्होंने कहा कि यह पहल लखनऊवासियों को पूर्वी उत्तर प्रदेश के असली स्वाद से परिचित कराने के साथ-साथ क्षेत्रीय खान-पान संस्कृति को भी बढ़ावा देगी।
संस्थान की प्राथमिकता स्वच्छता, गुणवत्ता और किफायती दरों पर उत्कृष्ट स्वाद उपलब्ध कराना है, ताकि हर वर्ग के लोग पारंपरिक व्यंजनों का आनंद ले सकें।
