कायस्थ समाज उत्तर प्रदेश की आपात बैठक सम्पन्न, नितिन नवीन के मनोनयन पर जताया हर्ष

Kayastha community of Uttar Pradesh holds emergency meeting, expresses joy over Nitin Naveen's nomination.

 
कायस्थ समाज उत्तर प्रदेश की आपात बैठक सम्पन्न, नितिन नवीन के मनोनयन पर जताया हर्ष

कायस्थ समाज उत्तर प्रदेश की एक आपात बैठक प्रदेश अध्यक्ष शेखर कुमार के नेतृत्व में आयोजित की गई। बैठक में बिहार सरकार के कैबिनेट मंत्री माननीय नितिन नवीन को भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में मनोनीत किए जाने पर हर्ष एवं गौरव व्यक्त किया गया।

प्रदेश अध्यक्ष शेखर कुमार ने कहा कि नितिन नवीन का यह मनोनयन उनके सशक्त नेतृत्व, संगठनात्मक दक्षता और निरंतर परिश्रम का परिणाम है। यह न केवल कायस्थ समाज बल्कि पूरे राष्ट्र के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने विश्वास जताया कि नितिन नवीन अपने नए दायित्व का निर्वहन पूर्ण निष्ठा, विवेक और समर्पण के साथ करेंगे।

बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों ने उनके मनोनयन पर एक-दूसरे को बधाई दी और खुशी जाहिर की। इस अवसर पर प्रदेश महिला अध्यक्ष श्रीमती सुनीता श्रीवास्तव, वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्रीमती निधि श्रीवास्तव, महामंत्री श्रद्धा श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष प्रीति श्रीवास्तव, अभिषेक सिन्हा, सुनील कुमार श्रीवास्तव, राकेश रंजन, आलोक कुमार, मनोज श्रीवास्तव, अमिताभ श्रीवास्तव, आलोक भटनागर, संजय श्रीवास्तव, नरेश प्रधान सर्वेश और संजय कुमार सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे।

सभी सदस्यों ने ईश्वर से प्रार्थना की कि माननीय नितिन नवीन दीर्घायु एवं स्वस्थ रहें और अपने नए दायित्व के माध्यम से समाज और राष्ट्र को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं।

Tags