खमरौनी शतचंडी महायज्ञ की विराट कलश यात्रा आज , यज्ञ की तैयारियां पूर्ण, संगम में सरयू जल से भरे जाएंगे कलश
Yagya preparations complete, urns will be filled with Saryu water at Sangam
महायज्ञ के पूर्व आज 25 जनवरी को यज्ञ स्थल से विराट कलश यात्रा निकाली जाएगी। कलश यात्रा में शामिल श्रद्धालु बेलसर–उमरी मार्ग से होते हुए मां वाराही मंदिर में पूजन-अर्चन करेंगे तथा सूकर स्थित त्रिमुहानी (सरयू संगम) से पवित्र जल भरकर यज्ञ पूर्ण होने का संकल्प लेंगे। कलश यात्रा के दौरान साधु-संतों और श्रद्धालुओं का बेलसर से सूकर तक मार्ग में दर्जनों स्थानों पर क्षेत्रीय समाजसेवियों द्वारा भव्य स्वागत किया जाएगा।
यात्रा का कार्यक्रम
यज्ञ समिति एवं कलश यात्रा/शोभायात्रा के सहयोगी इंद्र बहादुर तिवारी, दुर्गा प्रसाद तिवारी, रमाकांत पांडेय एवं रवि सिंह ने बताया किरविवार को कलश यात्रा प्रातः 9:30 बजे ज्वालामाई मंदिर में पूजन-अर्चन के साथ प्रारंभ होकर खमरौनी स्थित बाबा ब्रह्मचारी स्थान तक पैदल जाएगी।
इसके बाद वाहनों के काफिले के साथ यात्राहनुमान मंदिर, रगड़गंज बाजार पहुंचेगी, जहां रामकुमार कसौधन के नेतृत्व में स्वागत किया जाएगा।आदमपुर बाजार में के.सी. सिंह के नेतृत्व में स्वागत कार्यक्रम आयोजित होगा। आदमपुर से वाहन द्वारा मां बाराही मंदिर पहुंचकर पूजन-अर्चन किया जाएगा।
इसके पश्चात कलश यात्री सूकरखेत पसका में सरयू स्नान, पूजन एवं संकल्प जल लेकर परसपुर–देहरास मार्ग से यज्ञ स्थल वापस लौटेंगे। कलश यात्रा एवं महायज्ञ में शामिल होने के लिए अयोध्या और गुजरात सहित विभिन्न स्थानों से अनेक संत-महात्मा एवं श्रद्धालु खमरौनी पहुंच रहे हैं
