अपहरण व दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, पीड़िता सकुशल बरामद

Accused of kidnapping and rape arrested, victim recovered safely
 
Accused of kidnapping and rape arrested, victim recovered safely
गड़वार (बलिया)। थाना गड़वार पुलिस ने अपहरण, दुष्कर्म एवं पाक्सो एक्ट से जुड़े मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया है। पुलिस ने नाबालिग पीड़िता को भी सकुशल बरामद कर लिया।
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देशन में चलाए जा रहे अपराध नियंत्रण अभियान के तहत की गई। थाना प्रभारी हितेश कुमार ने बताया कि थाना क्षेत्र के एक व्यक्ति ने प्रार्थना पत्र देकर शिकायत दर्ज कराई थी कि उसकी नाबालिग पुत्री को एक युवक बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है।

शिकायत मिलते ही पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज कर टीम गठित की और आरोपी की तलाश शुरू कर दी। सोमवार को एसआई अब्दुल हफीज ने मुखबिर की सूचना पर आरोपी प्रदीप कुमार को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही पीड़िता को भी सुरक्षित बरामद कर लिया गया।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में कार्रवाई पूरी कर उसे न्यायालय भेज दिया।

Tags