कीर्ति नमन 2026: देश के वीर सपूत लेफ्टिनेंट शशांक तिवारी को लखनऊ में भावभीनी श्रद्धांजलि, मेधावी रक्षा छात्र भी हुए सम्मानित

Kirti Naman 2026: Heartfelt Tribute Paid in Lucknow to the Nation's Brave Son, Lieutenant Shashank Tiwari; Meritorious Defence Students Also Honored
 
hgkgh

लखनऊ, 22 मई 2026। राजधानी लखनऊ में देश के वीर सपूत और 'कीर्ति चक्र' (मरणोपरांत) से सम्मानित लेफ्टिनेंट शशांक तिवारी की स्मृति में एक बेहद भावुक और गरिमामयी श्रद्धांजलि सभा “कीर्ति नमन 2026” का आयोजन किया गया। सेंचूरियन फाउंडेशन के तत्वाधान में सेंचूरियन डिफेंस एकेडमी द्वारा आयोजित इस भव्य कार्यक्रम में राष्ट्र के प्रति सर्वोच्च बलिदान देने वाले इस वीर योद्धा को नमन किया गया।

इस प्रेरणादायक समारोह में उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुए। वहीं, विशिष्ट अतिथि के रूप में सीआईडी लखनऊ के आईजी अखिलेश कुमार निगम मौजूद रहे। इनके अलावा सेना के वरिष्ठ अधिकारियों, प्रशासनिक अमले, पूर्व सैनिकों और एक हजार से अधिक रक्षा अभ्यर्थियों (Defence Aspirants) ने कार्यक्रम में हिस्सा लेकर शहीद को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

सर्वोच्च बलिदान: साथी की जान बचाते हुए हुए थे शहीद

लेफ्टिनेंट शशांक तिवारी सेंचूरियन डिफेंस एकेडमी के एक होनहार छात्र थे। उन्होंने साल 2020 में अपने पहले ही प्रयास में एनडीए (NDA) परीक्षा पास की थी। नेशनल डिफेंस एकेडमी और इंडियन मिलिट्री एकेडमी (IMA) से कड़ा प्रशिक्षण पूरा करने के बाद उनकी तैनाती सिक्किम में हुई थी।

विगत वर्ष 22 मई 2025 को एक सैन्य ऑपरेशन के दौरान, पहाड़ी नदी के तेज बहाव में गिरे अपने एक अग्निवीर साथी की जान बचाने के प्रयास में उन्होंने अपने प्राणों की आहुति दे दी थी। उनके इस अदम्य साहस और निस्वार्थ सेवा के लिए उन्हें मरणोपरांत 'कीर्ति चक्र' से नवाजा गया। कार्यक्रम के दौरान उनकी बहन श्रीमती वैष्णवी और जीजा श्री देव को सम्मानित कर पूरे देश की तरफ से इस सर्वोच्च बलिदान के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की गई। लेफ्टिनेंट शशांक तिवारी का जीवन और उनकी शहादत आने वाली पीढ़ियों के लिए हमेशा 'नेशन फर्स्ट' (राष्ट्र प्रथम) की सीख देती रहेगी। युवाओं को उनसे प्रेरणा लेकर भारतीय सेनाओं में शामिल होना चाहिए और देश की सेवा करनी चाहिए।" — बृजेश पाठक, उपमुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश

"SRNTH 2.0" के नतीजे घोषित, मेधावियों का हुआ सम्मान

इस खास मौके पर देश के सबसे बड़े एनडीए और सीडीएस मॉक टेस्ट “एसआरएनटीएच 2.0” के परीक्षा परिणाम भी जारी किए गए। देश भर से उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्रों को सम्मानित किया गया:

  • एनडीए (NDA) कैटेगरी: सुधांशु यादव ने ऑल इंडिया रैंक (AIR) 1, दिव्यांशु दीक्षित ने AIR 2 और निखिल चौधरी ने AIR 3 हासिल की।

  • सीडीएस (CDS) कैटेगरी: मुकुल भूषण ने AIR 1, सौगाता बसाक ने AIR 2 और संकल्पा मोदक ने AIR 3 प्राप्त की।

महत्वपूर्ण घोषणा: संस्थान द्वारा अगले कड़े मुकाबले यानी “एसआरएनटीएच 3.0” परीक्षा की तारीख का भी ऐलान कर दिया गया है, जो 30 अगस्त 2026 को आयोजित की जाएगी।

सफलता का नया कीर्तिमान: टॉप 10 में से 6 सीटों पर कब्जा

सेंचूरियन डिफेंस एकेडमी ने शैक्षणिक सत्र 2025-26 में अधिकारी स्तर की रक्षा परीक्षाओं में शानदार कामयाबी हासिल की है।

  • संस्थान ने एनडीए 156 की मेरिट लिस्ट में टॉप 10 में से 6 स्थानों पर अपना परचम लहराया है।

  • इस सत्र में विभिन्न एंट्रीज में AIR 1, 2 और 3 समेत कुल 200 से अधिक चयन दर्ज किए गए हैं।

  • एसएसबी (SSB) इंटरव्यू में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले हालिया चयनित छात्रों (कुशाग्र निगम, संयुक्ता सिंह, कृषु राज, आदित्य यादव, हर्षित सिंह आदि) को भी इस मंच पर मेडल देकर सम्मानित किया गया।

इसके साथ ही समाज सेवा में योगदान देने वाले रक्तदाताओं और यूपीएससी में सफलता पाने वाले छात्रों का भी हौसला बढ़ाया गया। देशभक्ति के गीतों, प्रेरणादायक ऑडियो-विजुअल प्रस्तुतियों और राष्ट्रगान के साथ इस यादगार और गौरवमयी कार्यक्रम का समापन हुआ।

Tags