राष्ट्रीय युवा वाहिनी नेशनल वालंटियर भाजपा में नई नियुक्ति, किसन पाल शेनी बने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष गौ प्रकोष्ठ
राष्ट्रीय युवा वाहिनी नेशनल वालंटियर भाजपा ने संगठन विस्तार और गौ संरक्षण अभियान को मजबूत करने के उद्देश्य से किसन पाल शेनी को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, गौ प्रकोष्ठ के पद पर नियुक्त किया है।
यह नियुक्ति संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष हिंदू देव प्रकाश शुक्ला के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में की गई। साथ ही राष्ट्रीय अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ रोशनी शुक्ला और राष्ट्रीय अध्यक्ष गौ प्रकोष्ठ पंडित हृदेश शर्मा के अनुमोदन से इस नियुक्ति को मंजूरी दी गई।
गौ सेवा और संगठनात्मक कार्यों में सक्रिय रहे हैं किसन पाल शेनी
संगठन के अनुसार, किसन पाल शेनी लंबे समय से गौ सेवा, समाज सेवा, सनातन संस्कृति संरक्षण और संगठनात्मक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। उनकी नियुक्ति से गौ प्रकोष्ठ को राष्ट्रीय स्तर पर नई ऊर्जा और मजबूत नेतृत्व मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
राष्ट्रीय नेतृत्व ने कहा कि समर्पित और कर्मठ कार्यकर्ता के रूप में किसन पाल शेनी की नई जिम्मेदारी संगठन के लिए गर्व की बात है। संगठन का मानना है कि उनके नेतृत्व में गौ सेवा अभियान को नई दिशा और मजबूती मिलेगी।
संगठन का उद्देश्य
राष्ट्रीय युवा वाहिनी नेशनल वालंटियर भाजपा का उद्देश्य गौ, गंगा, गीता, गायत्री, मठ और मंदिरों की रक्षा करते हुए वैदिक सनातन मूल्यों को बढ़ावा देना है। संगठन देशभर में गौ सेवा, गौशाला निर्माण, संस्कारशाला स्थापना, महिला सशक्तिकरण और राष्ट्र निर्माण से जुड़े विभिन्न अभियानों में सक्रिय रूप से कार्य कर रहा है। संगठन की राष्ट्रीय कार्यकारिणी, गौ प्रकोष्ठ परिवार और सभी पदाधिकारियों ने किसन पाल शेनी को नई जिम्मेदारी मिलने पर शुभकामनाएं दी हैं।
