पडरौना में किसना डायमंड एंड गोल्ड ज्वेलरी का नया शोरूम, ग्राहकों को मिलेंगे आकर्षक ऑफर्स
New showroom of Kisan Diamond & Gold Jewellery in Padrauna, customers will get attractive offers
Wed, 13 May 2026
पडरौना, उत्तर प्रदेश, 13 मई 2026। किसना डायमंड एंड गोल्ड ज्वेलरी� ने पडरौना के गायत्री नगर, कसिया रोड स्थित अपने
शोरूम लॉन्च के अवसर पर ग्राहकों के लिए कई आकर्षक उद्घाटन ऑफर्स पेश किए गए हैं। ग्राहकों को डायमंड ज्वेलरी के मेकिंग चार्ज पर 75 प्रतिशत तक की छूट तथा मंगल्यम कलेक्शन की गोल्ड ज्वेलरी के मेकिंग चार्ज पर 50 प्रतिशत तक की छूट दी जा रही है। इसके अलावा लॉन्च डे पर डायमंड ज्वेलरी की खरीद पर अतिरिक्त 5 प्रतिशत विशेष छूट भी उपलब्ध होगी।
इस अवसर पर घनश्याम ढोलकिया ने कहा कि पडरौना में नया शोरूम खोलना किसना की देशव्यापी विस्तार यात्रा का महत्वपूर्ण पड़ाव है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश कंपनी के लिए एक प्रमुख बाजार है और इस नए शोरूम के माध्यम से ग्राहकों को आधुनिक और पारंपरिक डिजाइनों की विस्तृत रेंज उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने बताया कि यह विस्तार ब्रांड के ‘हर घर किसना’ विजन को आगे बढ़ाता है।
कंपनी के प्रतिनिधि पराग शाह ने कहा कि पडरौना में नया शोरूम खुलने से उत्तर प्रदेश में ब्रांड की उपस्थिति और मजबूत होगी। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक डायमंड और गोल्ड ज्वेलरी की प्रीमियम रेंज के माध्यम से ग्राहकों को बेहतर और सुलभ खरीदारी अनुभव प्रदान करना कंपनी का उद्देश्य है।
एक्सक्लूसिव ब्रांड आउटलेट पार्टनर अमृत गुप्ता एवं ऋषभ गुप्ता ने कहा कि पडरौना में ग्राहकों को विश्वसनीय और प्रीमियम ज्वेलरी शॉपिंग अनुभव देने के लिए वे उत्साहित हैं।
सामाजिक जिम्मेदारी के तहत कंपनी ने शोरूम लॉन्च के दौरान जरूरतमंद लोगों के लिए भोजन वितरण अभियान, स्वच्छता अभियान तथा रक्तदान शिविर का भी आयोजन किया।
वर्ष 2005 में शुरू हुआ KISNA Diamond & Gold Jewellery�, हरि कृष्णा ग्रुप का प्रमुख डायमंड एवं गोल्ड ज्वेलरी ब्रांड है।
कंपनी की देश के 28 राज्यों में 1,500 से अधिक शॉप-इन-शॉप आउटलेट्स और 150 से ज्यादा एक्सक्लूसिव शोरूम के माध्यम से मजबूत उपस्थिति है। ब्रांड प्राकृतिक हीरों, उत्कृष्ट शिल्पकारी और IGI प्रमाणित एवं BIS हॉलमार्क्ड ज्वेलरी के लिए जाना जाता है।
