दिया गया ज्ञान, ताकि न जाए सड़क दुर्घटना में जान — गन्ना वाहनों की हुई विशेष चेकिंग
Knowledge imparted to prevent loss of life in road accidents – Special checking of sugarcane vehicles
Sat, 22 Nov 2025
बलरामपुर। जिलाधिकारी के निर्देश पर शनिवार को तुलसीपुर शुगर मिल परिसर में गन्ना ढुलाई में लगे वाहनों की विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया।
सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी बृजेश ने बताया कि चेकिंग के दौरान वाहन चालकों को सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित करने हेतु जागरूक किया गया, विशेषकर वाहनों के पीछे रिफ्लेक्टिव टेप लगाने की अनिवार्यता पर जोर दिया गया, जिससे सड़क दुर्घटनाओं में प्रभावी रूप से कमी लाई जा सके।

अभियान के दौरान कुल 40 वाहनों पर रिफ्लेक्टिव टेप लगाए गए तथा एक वाहन का चालान भी किया गया। उपस्थित चालकों को कोहरे के मौसम में फॉग लाइट लगाने, स्पीड लिमिट का पालन करने, तथा ओवरलोडिंग से बचने के संबंध में आवश्यक दिशानिर्देश दिए गए। इसके साथ ही वाहन संचालन के दौरान अपनाई जाने वाली प्रमुख सड़क सुरक्षा नियमों की जानकारी भी प्रदान की गई।
अभियान के अंतर्गत मिशन शक्ति के तहत आमजन के बीच भी जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इस दौरान चीनी मिल के अधिकारी, वाहन चालक और परिचालक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
