अटल रन के साथ शुरू होगा क्रीड़ा भारती का लखनऊ खेल महोत्सव

Krida Bharti's Lucknow Sports Festival will begin with Atal Run
 
Krida Bharti's Lucknow Sports Festival will begin with Atal Run
लखनऊ डेस्क (आर एल पाण्डेय)।क्रीड़ा भारती का लखनऊ खेल महोत्सव सीजन-2 14 दिसम्बर 2024 को अटल रन के साथ शुरू होगा।इसके बाद जोनल प्रतियोगिताएं शुरू होंगी। जिनके फाइनल मुकाबले 23 और 24 दिसम्बर को केडी सिंह बाबू स्टेडियम में होंगे। क्रीड़ा भारती के प्रदेश अध्यक्ष एवं एमएलसी इंजीनियर अवनीश कुमार सिंह ने शुक्रवार को इसकी घोषणा की।

इंजीनियर अवनीश कुमार सिंह ने बताया कि लखनऊ खेल महोत्सव का यह दूसरा संस्करण है। इसके तहत एथलेटिक्स, वालीबाल, फुटबाल, कबड्डी, रस्साकसी, बास्केटबाल और खो-खो की प्रतियोगिताएं होंगी। फाइनल के पूर्व विभिन्न जोनों में अलग-अलग खेलों की प्रतियोगिताएं होंगी। हर जोन की विजेता और उपविजेता टीमें फाइनल राउण्ड के लिए क्वालीफाई करेंगी। फाइनल राउण्ड केडी सिंह बाबू स्टेडियम में 23 और 24 दिसम्बर को होंगे। इसमें नाकआउट आधार पर मुकाबले होंगे।

प्रतियोगिताएं जूनियर एवं सीनियर महिला एवं पुरुष वर्ग में होंगी। हर स्पर्धा में में पहले तीन स्थानों पर आने वाले खिलाड़ियों को पदक और प्रमाण पत्र से पुरस्कृत किया जाएगा।  इसके अलावा अन्य पुरस्कार भी दिए जाएंगे। एथलेटिक्स में अटल रन के अलावा 100, 200 और 400 मीटर की दौड़, गोला फेंक और लांग जम्प की स्पर्धाएं होंगी।

अटल रन मे मिलेगी नगद इनामी राशि

इंजीनियर अवनीश कुमार सिंह ने बताया कि अटल रन लखनऊ खेल महोत्सव का भव्य इवेंट होगा। इसमें सीनियर और जूनियर वर्ग में आठ किलोमीटर और जूनियर वर्ग में पांच किलोमीटर की  दौड़ होगी। साथ दो किलोमीटर की सेलेब्रेटी रन होगी। जूनियर और सीनियर वर्ग में पहले तीन स्थानों पर आने वाले एथलीटों को नगद पुरस्कार दिया जाएगा।

उन्होंने बताया कि खिलाड़ी kreedabharatiup.org पर आनलाइन पंजीकरण करा सकते हैं। इसके अलावा के डी सिंह बाबू स्टेडियम के कार्यालय से भी पंजीकरण प्राप्त किए जाएंगे। पंजीकरण निःशुक्ल है।

आनलाइन क्रीड़ा ज्ञान परीक्षा 8 दिसम्बर 2024 को

क्रीड़ा भारतीय अखिल भारतीय स्तर पर आन लाइन क्रीड़ा ज्ञान परीक्षा  का आयोजन  आठ दिसम्बर को कर रहा है। उत्तर प्रदेश क्रीड़ा भारती के अध्यक्ष एवं एमएलसी इंजीनियर अवनीश कुमार सिंह ने बताया कि इस प्रतियोगिता में 12 से 25 वर्ष के लोग ही हिस्सा ले सकते हैं। इसमें विजेता को एक लाख रुपये, दो उपविजेताओं को 50-50 हजार रुपये, चौथ से छठे स्थान पर रहने वाले को 25-25 हजार, सातवें से 11वें स्थान पर रहने वालों को 11-11 हजार रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा। इसमें हिस्सा लेने के लिए kreedabharatikgp.org पर आनलाइन पंजीकरण कराया जा सकता है।

Tags