राजाजीपुरम में भागवत कथा में कृष्ण जन्मोत्सव की धूम, ‘नंद के घर आनंद भयो’ पर झूमे श्रद्धालु
Celebrations of Krishna's birth mark the Bhagwat Katha in Rajajipuram; devotees dance to the tune of ‘Nand ke ghar Anand bhayo’.
Thu, 24 Sep 2026
लखनऊ। राजाजीपुरम के गौरी शंकर पार्क में चल रही श्रीमद्भागवत साप्ताहिक कथा के चौथे दिन भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव का प्रसंग सुनकर श्रद्धालु भक्ति और आनंद में डूब गए। कथा के दौरान जैसे ही श्रीकृष्ण जन्म का प्रसंग आया, पूरा पंडाल ‘नंद के घर आनंद भयो, जय हो नंदलाल की’ जैसे भजनों और बधाइयों से गूंज उठा। बड़ी संख्या में मौजूद श्रद्धालु भक्ति में झूमते और नाचते नजर आए।

20 से 27 सितंबर तक आयोजित हो रहे इस श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ में कथा व्यास पूज्य आचार्य मनोज कृष्ण महाराज ने भगवान श्रीकृष्ण के जन्म और उससे जुड़े प्रसंगों का भावपूर्ण वर्णन किया। कथा श्रवण के दौरान श्रद्धालु भाव-विभोर हो उठे और वातावरण भक्तिमय हो गया।कृष्ण जन्मोत्सव के प्रसंग के दौरान हल्की बारिश भी हुई। श्रद्धालुओं ने इसे उत्सव के माहौल के बीच आनंद के रूप में लिया और भक्ति में मग्न होकर कथा का श्रवण किया।
राजाजीपुरम स्थित गौरी शंकर पार्क में आयोजित कथा ज्ञान यज्ञ में प्रतिदिन श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ रही है। कथा आयोजक विजय सिंह ने बताया कि श्रीमद्भागवत कथा एवं ज्ञान यज्ञ का समापन 27 सितंबर को विशाल भंडारे के साथ किया जाएगा।
