कृष्ण मोहन सक्सेना का देहदान, गार्ड ऑफ ऑनर के साथ दी गई अंतिम विदाई

Krishna Mohan Saxena donated his body, last farewell given with guard of honour
 
Krishna Mohan Saxena donated his body, last farewell given with guard of honour
भोपाल (विनायक फीचर्स)।
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में एक प्रेरणादायक मिसाल देखने को मिली। 86 वर्षीय कृष्ण मोहन सक्सेना ने जीवनकाल में देहदान का संकल्प लिया था। उनके निधन के बाद इस व्रत को पूरा करते हुए उन्हें न केवल मेडिकल शिक्षा के लिए समर्पित किया गया, बल्कि गार्ड ऑफ ऑनर देकर सम्मानित भी किया गया।

समाज सेवा से जुड़ा रहा जीवन

14 सितंबर को उनका देहांत हुआ। जीवनभर उन्होंने सेवा और परोपकार को प्राथमिकता दी। समाज हित की इसी भावना के चलते उन्होंने अपने शरीर को चिकित्सा शिक्षा और अनुसंधान के लिए दान करने का निर्णय लिया था। 15 सितंबर की सुबह 10 बजे उनका पार्थिव शरीर पीपुल्स मेडिकल कॉलेज को सौंपा गया।

गार्ड ऑफ ऑनर से सम्मान

मेडिकल कॉलेज परिसर में आयोजित विशेष समारोह में उनके पार्थिव शरीर को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इस अवसर पर कॉलेज के डीन डॉ. राजेश गौड़, असिस्टेंट डीन एवं प्रोफेसर डॉ. विष्णु पाल, विभागाध्यक्ष डॉ. युगांती वैद्य, डॉ. शिवशंकर बड़ोने समेत अन्य चिकित्सक, छात्र, स्टाफ और परिजन मौजूद रहे। सभी ने दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की।

देहदान का महत्व

इस मौके पर डॉक्टरों ने चिकित्सा शिक्षा व शोध कार्यों में देहदान के महत्व पर प्रकाश डाला और समाज में जागरूकता फैलाने की आवश्यकता पर बल दिया। कॉलेज प्रबंधन ने कहा कि यह योगदान न केवल मेडिकल साइंस के लिए अमूल्य है, बल्कि जीवन की अंतिम सांस तक समाज सेवा का अद्भुत उदाहरण भी है।
कृष्ण मोहन सक्सेना का यह कदम आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा स्रोत है। वे विनायक फीचर्स की प्रधान संपादक श्रीमती निर्मला वर्मा के बड़े भाई थे।

Tags