आलियापुर में जमीनी विवाद ने लिया खतरनाक मोड़, कई घायल

 

आलियापुर। पिहानी कोतवाली क्षेत्र के ग्राम आलियापुर में जमीन के विवाद ने अचानक हिंसक रूप ले लिया। दो पक्षों के बीच जमकर ईंट-पत्थर चले, जिससे कई लोग घायल हो गए।

घटना में एक पक्ष से राकेश (45) पुत्र इतवारी, पवन पुत्र राकेश, सरिता देवी पत्नी राजेश और मोनू पुत्र राकेश गंभीर रूप से घायल हुए। वहीं दूसरे पक्ष से रजनीश पुत्र लाला राम भी इस झड़प में शामिल बताए जा रहे हैं।

घटना के बाद दोनों पक्षों ने पिहानी कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने सभी घायलों का मेडिकल परीक्षण कराते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।

कोतवाली प्रभारी के अनुसार, स्थिति अब नियंत्रण में है और दोषियों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस घटना के बाद गांव में तनाव और दहशत का माहौल है, वहीं स्थानीय लोग प्रशासन से कड़ी कार्रवाई की उम्मीद कर रहे हैं।