मॉण्टफोर्ट इंटर कॉलेज में ‘लीडरशिप सेमिनार’ का आयोजन 22 अगस्त को
‘Leadership Seminar’ to be held at Montfort Inter College on August 22
Sat, 22 Aug 2026
लखनऊ। महानगर स्थित मॉण्टफोर्ट इंटर कॉलेज में 22 अगस्त 2026 को ‘लीडरशिप सेमिनार’ (ड्यूसियर एक्सेमप्लो) का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम का उद्देश्य शिक्षा के क्षेत्र में हो रहे आधुनिक बदलावों, प्रभावी नेतृत्व कौशल तथा विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श करना है।
सेमिनार का आयोजन विद्यालय के मुख्य सभागार में प्रातः 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक होगा। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में उत्तर रेलवे के डिवीजनल ऑपरेशनल ऑफिसर श्री सिद्धार्थ वर्मा उपस्थित रहेंगे। सेमिनार में छह राज्यों में स्थित मॉण्टफोर्ट के विद्यालयों के प्रतिनिधियों के साथ वरिष्ठ शिक्षाविद और विद्यार्थी भी सहभागिता करेंगे।

कार्यक्रम के दौरान शिक्षा में बदलते परिदृश्य, नेतृत्व क्षमता के विकास और विद्यार्थियों को भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार करने जैसे विषयों पर चर्चा की जाएगी। आयोजकों के अनुसार, सेमिनार विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को नेतृत्व के नए आयामों को समझने और अपने कौशल को विकसित करने का अवसर प्रदान करेगा।
विद्यालय प्रशासन ने मीडिया प्रतिनिधियों से कार्यक्रम में उपस्थित होकर इसकी कवरेज करने का अनुरोध किया है। कार्यक्रम की जानकारी एवं समन्वय के लिए प्रत्यूष रत्न पाण्डेय (9335902856) तथा राजन सिंह परिहार (9140647416, 9415782492-WhatsApp) से संपर्क किया जा सकता है।
स्थान: मुख्य सभागार, मॉण्टफोर्ट इंटर कॉलेज, महानगर, लखनऊ
दिनांक: 22 अगस्त 2026
समय: प्रातः 9:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक