एमएलके पीजी कॉलेज में वनस्पति विज्ञान में करियर अवसरों पर व्याख्यान आयोजित

Lecture on career opportunities in Botany organised at MLK PG College
 
Sbbeb
बलरामपुर। एमएलके पीजी कॉलेज बलरामपुर में शनिवार को वनस्पति विज्ञान विभाग एवं करियर काउंसिलिंग एंड प्लेसमेंट सेल के संयुक्त तत्वावधान में “वनस्पति विज्ञान में करियर के अवसर” विषय पर एक प्रेरणादायक व्याख्यान का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रबंध समिति के सचिव रिटायर्ड कर्नल संजीव कुमार वार्ष्णेय ने की, जबकि प्राचार्य प्रो. जे.पी. पांडेय की गरिमामयी उपस्थिति रही। विभागाध्यक्ष डॉ. राजीव रंजन के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एवं वक्ता के रूप में गिरजेश कुमार दूबे (असिस्टेंट कमिश्नर, फूड सेफ्टी एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन) तथा विशिष्ट वक्ता खान यासमीन (सीएसआईआर जेआरएफ) उपस्थित रहीं।.

Sbsb

कार्यक्रम की शुरुआत में डॉ. राजीव रंजन ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि यह आयोजन छात्रों को भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार करने में सहायक सिद्ध होगा।
मुख्य वक्ता गिरजेश कुमार दूबे ने प्रशासनिक सेवाओं एवं प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी पर प्रकाश डालते हुए समय प्रबंधन और ईमानदारी को सफलता की कुंजी बताया। वहीं खान यासमीन ने नेट-जेआरएफ परीक्षा की तैयारी के संबंध में विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि वनस्पति विज्ञान के साथ-साथ बायोकेमिस्ट्री और बायोटेक्नोलॉजी जैसे विषयों का ज्ञान भी आवश्यक है।
Xbdbd
कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को वनस्पति विज्ञान में उपलब्ध विभिन्न करियर विकल्पों की जानकारी दी गई तथा उन्हें प्रतियोगी परीक्षाओं के प्रति जागरूक किया गया। अध्यक्षता कर रहे कर्नल संजीव कुमार वार्ष्णेय ने विद्यार्थियों को लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने और राष्ट्र निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया। प्राचार्य प्रो. जे.पी. पांडेय ने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम छात्रों को सही दिशा प्रदान करते हैं और उनके भविष्य निर्माण में सहायक होते हैं।
कार्यक्रम के अंत में डॉ. मो. अकमल ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया। कार्यक्रम के संचालन का दायित्व डॉ. शिव महेंद्र सिंह ने निभाया। आयोजन में करियर काउंसिलिंग एवं प्लेसमेंट सेल के समन्वयक डॉ. ऋषि रंजन की महत्वपूर्ण भूमिका रही।  इस अवसर पर बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं एवं महाविद्यालय के शिक्षकगण उपस्थित रहे।

Tags