उत्कृष्ट कार्य करने वाले एलआईसी अभिकर्ताओं को सम्मानित

LIC agents honored for their excellent work
 
LIC agents honored for their excellent work

लखनऊ।  देश की सबसे बड़ी सार्वजनिक क्षेत्र की जीवन बीमा कंपनी भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) न सिर्फ उपभोक्ताओं की पहली पसंद बनी हुई है, बल्कि अपने अभिकर्ताओं को प्रोत्साहित करने में भी लगातार आगे रहती है। वैश्विक स्तर पर भी एलआईसी ने अपनी मजबूती दर्ज कराई है और दुनिया के सर्वाधिक भरोसेमंद बीमा ब्रांडों में तीसरे स्थान पर जगह बनाई है।

रुचि खंड स्थित होटल सामड़ा में आयोजित वार्षिक अभिकर्ता मीटिंग में डिप्टी मैनेजर अक्षत श्रीवास्तव ने कहा कि आज उपभोक्ता एसआईपी निवेश से होने वाली आय, बढ़ती ब्याज दरों और गारंटी बोनस जैसी सुविधाओं से प्रेरित होकर बीमा को प्राथमिकता दे रहे हैं। इससे निवेशकों का विश्वास और मजबूत हुआ है, जिसका सीधा लाभ अभिकर्ताओं की आय में वृद्धि के रूप में दिख रहा है।

एलआईसी उत्पादों की बढ़ती मांग

कार्यक्रम में वरिष्ठ शाखा प्रबंधक सर्वेश कुमार सिंह ने बताया कि बीमा निवेशकों का रुझान और गारंटी बोनस ने एलआईसी उत्पादों की मांग को बढ़ाया है। यही कारण है कि कंपनी के ब्रांड मूल्य और बाजार पूंजीकरण में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज हुई है।

उत्कृष्ट अभिकर्ताओं का हुआ सम्मान

बीमा क्षेत्र में सराहनीय कार्य करने वाले अभिकर्ताओं को इस अवसर पर डिप्टी मैनेजर अक्षत श्रीवास्तव, सीनियर ब्रांच मैनेजर सर्वेश कुमार सिंह, ब्रांच मैनेजर (सेल्स) विकेश पाण्डेय और सीएलएआई आलोक श्रीवास्तव ने सम्मानित किया।

सम्मान पाने वालों में सुधीर कुमार श्रीवास्तव, रामगोपाल सिंह, राकेश गौड़, महेन्द्र विश्वकर्मा, राजकिशोर सिंह, सुरेन्द्र श्रीवास्तव, सायरा बानो, आकांक्षा श्रीवास्तव, श्वेता निगम, मानसी वर्मा, नीरज मल्होत्रा, कुमारी काजल, सचिन गौतम और सतीश चंद श्रीवास्तव सहित कई अभिकर्ता शामिल रहे।

Tags