एलआईसी ने अर्पित सिंह को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया

LIC honored Arpit Singh by giving him a trophy
 
LIC honored Arpit Singh by giving him a trophy
लखनऊ डेस्क (प्रत्यूष पाण्डेय)।  देश की सबसे बड़ी सार्वजनिक क्षेत्र की बीमा कंपनी भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) अपने ग्राहकों की पहली पसंद होने के साथ-साथ अपने अभिकर्ताओं के उत्कृष्ट कार्य को भी हमेशा सराहती है।

इसी क्रम में, राजाजीपुरम शाखा के वरिष्ठ प्रबंधक सर्वेश कुमार सिंह ने जीवन बीमा क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने के लिए अभिकर्ता अर्पित सिंह को 79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया।

इस अवसर पर सहायक शाखा प्रबंधक विकेश पाण्डेय, सूरज कुमार एवं सीएलआईए आलोक श्रीवास्तव भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

Tags