आईसीआईसीआई प्रू जीपीपी फ्लेक्सी के साथ जीवनभर की निश्चित आय; बिना चिंता का रिटायरमेंट
Assured income for life with ICICI Prudential GPP Flexi; a worry-free retirement
Tue, 31 Mar 2026
वाराणसी, मार्च 2026: यूएनडीपी की 2025 मानव विकास रिपोर्ट के अनुसार, भारत में लोगों की जीवन प्रत्याशा 1990 में 58.6 साल से बढ़कर 2023 में 72 साल हो गई है। दिलचस्प बात यह है कि सरकार के ‘भारत में बुजुर्गों’ के डेटा से पता चलता है कि वर्ष 2036 तक हर सात में से एक भारतीय व्यक्ति की उम्र 60 साल या उससे ज़्यादा होगी। ये आँकड़ें भारत में बेहतर होती स्वास्थ्य सेवाओं का संकेत देते हैं, लेकिन बढ़ती उम्र के साथ आने वाली चुनौतियों के बारे में भी हर व्यक्ति को जागरूक रहना जरूरी है।
जैसे-जैसे लोगों की उम्र बढ़ रही है, उन्हें अपने रिटायरमेंट के दौरान बढ़ते खर्च और तेज़ी से बढ़ती मेडिकल महँगाई का सामना करना पड़ेगा। इस चुनौती को समझते हुए और रिटायरमेंट प्लानिंग को आसान बनाने के लिए, आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ ने आईसीआईसीआई प्रू गारंटीड पेंशन प्लान फ्लेक्सी तैयार किया है, जो ग्राहकों को अपने रिटायरमेंट की प्लानिंग अच्छे से करने में मदद करता है।
इस प्लान में व्यक्ति धीरे-धीरे पैसा जमा करके अपनी जरूरत के अनुसार एक अच्छी बचत बना सकते हैं। इसके बाद आपको जीवनभर के लिए निश्चित (गारंटीड) नियमित आय मिलती है, जो रिटायरमेंट में सबसे जरूरी होती है। इसकी खास बात यह है कि आपको मिलने वाली आय की दर (इंटरेस्ट रेट) प्लान लेते समय ही तय हो जाती है, इसलिए बाद में बाजार के उतार-चढ़ाव का इस पर कोई असर नहीं पड़ता।
प्लान के बारे में बताते हुए श्री विकास गुप्ता, चीफ प्रोडक्ट ऑफिसर, आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ इंश्योरेंस, ने कहा, “रिटायरमेंट प्लानिंग की सबसे बड़ी जरूरत होती है जीवनभर के लिए निश्चित आय। आईसीआईसीआई प्रू गारंटीड पेंशन प्लान फ्लेक्सी इसी जरूरत को पूरा करने के लिए एक आसान और लचीले तरीके से बनाया गया है।“
इस प्लान में ग्राहकों की अलग-अलग जरूरतों को ध्यान में रखते हुए 7 तरह के विकल्प दिए गए हैं। खास बात यह है कि इसमें ‘जॉइंट लाइफ’ के साथ ‘वेवर ऑफ प्रीमियम’ का विकल्प भी मिलता है। इसका मतलब है कि यदि पहले पॉलिसीधारक की मृत्यु हो जाती है, तो आगे के सभी प्रीमियम कंपनी खुद भरती है और तय की गई आय दूसरे व्यक्ति (नॉमिनी/पार्टनर) को मिलती रहती है, जिससे परिवार की आर्थिक सुरक्षा बनी रहती है। इसके अलावा, यदि पॉलिसीधारक को किसी गंभीर बीमारी का पता चलता है या वह हमेशा के लिए विकलांग हो जाता है, तो वह पॉलिसी को वापस करके पूरा पैसा रिफंड ले सकता है।
इस प्लान में बढ़ती हुई आय (इंक्रीजिंग इनकम), अतिरिक्त निवेश (टॉप-अप) और जरूरत पड़ने पर लोन के जरिए पैसे की सुविधा (लिक्विडिटी) जैसे विकल्प भी मिलते हैं। इसी वजह से आईसीआईसीआई प्रू गारंटीड पेंशन प्लान फ्लेक्सी रोज़मर्रा की जरूरतों के हिसाब से एक उपयोगी और भरोसेमंद प्लान बन जाता है। इससे ग्राहकों को जल्दी प्लानिंग करने, अपने पैसे पर नियंत्रण रखने और भविष्य के लिए एक स्थिर और भरोसेमंद आर्थिक सुरक्षा बनाने में मदद मिलती है।
