ओमेक्स इंटीग्रेटेड टाउनशिप में एल.आई.जी. आवासों का ऑनलाइन लकी ड्रा संपन्न

Online lucky draw for LIG houses at Omaxe Integrated Township concludes
 
इस अवसर पर ओमेक्स लिमिटेड, लखनऊ के बिजनेस हेड श्री अंजनी कुमार पांडेय ने कहा कि लखनऊवासियों द्वारा ओमेक्स की परियोजनाओं पर लगातार जताया जा रहा विश्वास हमारे लिए गर्व और उत्साह का विषय है। उन्होंने कहा कि ओमेक्स की हमेशा से यह कोशिश रही है कि अपने बहुमूल्य ग्राहकों के लिए ऐसी आवासीय योजनाएं लायी जाएं, जिनसे अधिक से अधिक लोग लाभान्वित हो सकें।  उन्होंने आगे कहा कि लखनऊ में ओमेक्स ने पिछले कई वर्षों से गुणवत्ता, विश्वसनीयता और उत्कृष्ट जीवनशैली प्रदान कर यह सिद्ध किया है कि कंपनी अपने ग्राहकों के हितों के प्रति पूरी तरह सजग है। हमें विश्वास है कि पूर्व की परियोजनाओं की तरह हमारी आगामी परियोजनाएं भी लोगों की पसंद पर खरी उतरेंगी।  ओमेक्स लिमिटेड के बारे में  ओमेक्स लिमिटेड भारत की प्रमुख रियल एस्टेट डेवलपमेंट कंपनियों में से एक है। इसकी स्थापना वर्ष 1987 में हुई थी। वर्तमान में ओमेक्स की परियोजनाएं देश के 8 राज्यों के 31 शहरों में फैली हुई हैं। कंपनी द्वारा विकसित आवासीय अपार्टमेंट, कमर्शियल कॉम्प्लेक्स और शॉपिंग मॉल्स की बाजार में विशेष मांग रहती है, क्योंकि निर्माण गुणवत्ता में किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जाता।

लखनऊ | 10 फरवरी 2026   भारत की अग्रणी रियल एस्टेट कंपनी ओमेक्स लिमिटेड द्वारा सस्ते एवं गुणवत्तापूर्ण आवास उपलब्ध कराने की नीति के अंतर्गत निर्माणाधीन परियोजना ओमेक्स इंटीग्रेटेड टाउनशिप (सुल्तानपुर रोड), लखनऊ स्थित भगत सिंह एनक्लेव (एल.आई.जी.), ग्रुप हाउसिंग-6, फेज-2 के आवासों के आवंटन हेतु लकी ड्रा का आयोजन किया गया।

यह लकी ड्रा लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) द्वारा ऑनलाइन (वर्चुअल मोड) के माध्यम से 10 फरवरी 2026 को पूर्वाह्न 11 बजे आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन ओमेक्स मेट्रो सिटी, रायबरेली रोड, लखनऊ से किया गया, जिसमें आवेदकों ने वर्चुअल माध्यम से भाग लिया।

इस अवसर पर ओमेक्स लिमिटेड, लखनऊ के बिजनेस हेड श्री अंजनी कुमार पांडेय ने कहा कि लखनऊवासियों द्वारा ओमेक्स की परियोजनाओं पर लगातार जताया जा रहा विश्वास हमारे लिए गर्व और उत्साह का विषय है। उन्होंने कहा कि ओमेक्स की हमेशा से यह कोशिश रही है कि अपने बहुमूल्य ग्राहकों के लिए ऐसी आवासीय योजनाएं लायी जाएं, जिनसे अधिक से अधिक लोग लाभान्वित हो सकें।

उन्होंने आगे कहा कि लखनऊ में ओमेक्स ने पिछले कई वर्षों से गुणवत्ता, विश्वसनीयता और उत्कृष्ट जीवनशैली प्रदान कर यह सिद्ध किया है कि कंपनी अपने ग्राहकों के हितों के प्रति पूरी तरह सजग है। हमें विश्वास है कि पूर्व की परियोजनाओं की तरह हमारी आगामी परियोजनाएं भी लोगों की पसंद पर खरी उतरेंगी।

ओमेक्स लिमिटेड के बारे में

ओमेक्स लिमिटेड भारत की प्रमुख रियल एस्टेट डेवलपमेंट कंपनियों में से एक है। इसकी स्थापना वर्ष 1987 में हुई थी। वर्तमान में ओमेक्स की परियोजनाएं देश के 8 राज्यों के 31 शहरों में फैली हुई हैं। कंपनी द्वारा विकसित आवासीय अपार्टमेंट, कमर्शियल कॉम्प्लेक्स और शॉपिंग मॉल्स की बाजार में विशेष मांग रहती है, क्योंकि निर्माण गुणवत्ता में किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जाता।

Tags