लिवलोंग ने लखनऊ में नई शाखा खोलकर बढ़ाया अपना विस्तार

Livlong expands its presence with the opening of a new branch in Lucknow
 
Nsnwn
लखनऊ डेस्क (आर एल पाण्डेय):
भारत के अग्रणी इंश्योरेंस एवं इंटीग्रेटेड हेल्थ-टेक प्लेटफॉर्म लिवलोंग ने लखनऊ में अपनी नई शाखा खोलने की घोषणा की है। इसके साथ ही कंपनी ने हेल्थकेयर एवं बीमा समाधानों को आम लोगों तक सुलभ बनाने की अपनी प्रतिबद्धता को और मजबूत किया है। इस विस्तार के जरिए लिवलोंग प्रमुख शहरी क्षेत्रों में अपनी ऑफलाइन मौजूदगी को सशक्त करते हुए समग्र हेल्थकेयर, वेलनेस और बीमा सेवाओं को उपभोक्ताओं तथा साझेदारों तक पहुंचाने के प्रयास जारी रखे हुए है।

लखनऊ की यह नई शाखा रिटेल हेल्थ इंश्योरेंस, कॉर्पोरेट ओपीडी प्रोग्रामों और एसएमई-फोकस्ड इंश्योरेंस समाधानों के विकास में महत्वपूर्ण हब की भूमिका निभाएगी। शहर के व्यस्त रिहायशी इलाके में स्थित यह शाखा आम लोगों, कॉर्पोरेट संस्थानों और छोटे कारोबारों की हेल्थकेयर सुरक्षा से जुड़ी बदलती जरूरतों को पूरा करने के उद्देश्य से स्थापित की गई है।

इस अवसर पर लिवलोंग के संस्थापक एवं सीईओ गौरव दुबे ने कहा कि लखनऊ हमारे राष्ट्रीय विस्तार की यात्रा में एक महत्वपूर्ण बाजार है। नई शाखा के साथ हम अपनी स्थानीय मौजूदगी को मजबूत कर रहे हैं और इंटीग्रेटेड हेल्थ इंश्योरेंस तथा वेलनेस समाधानों को क्षेत्र के लोगों और कारोबारों के लिए अधिक सुलभ बना रहे हैं।
लिवलोंग के चीफ डिस्ट्रीब्यूशन ऑफिसर और सेल्स हेड मोहित भारद्वाज ने कहा कि लखनऊ शाखा उत्तर भारत में लिवलोंग के डिस्ट्रीब्यूशन और पार्टनर इकोसिस्टम को मजबूत बनाएगी। इससे उपभोक्ताओं के साथ हमारा जुड़ाव और बेहतर होगा तथा इंटीग्रेटेड हेल्थ इंश्योरेंस एवं वेलनेस सेवाओं की पहुंच और व्यापक बनेगी।
वहीं इंडसइंड जनरल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड के नेशनल हेड डॉ. सौम्या कुमार मिश्रा ने कहा कि लखनऊ में लिवलोंग की मौजूदगी बढ़ाने के लिए उनके साथ साझेदारी कर हमें खुशी हो रही है। यह सहयोग व्यापक हेल्थ इंश्योरेंस समाधानों को सुलभ बनाने और उपभोक्ताओं को बेहतर स्वास्थ्य सुरक्षा उपलब्ध कराने की साझा प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
लखनऊ शाखा के उद्घाटन के अवसर पर डॉ. सौम्या कुमार मिश्रा भी मौजूद रहे।
देशभर में अगले दो वर्षों में 100 शाखाएं खोलने की योजना के तहत लिवलोंग ने यह नई शाखा शुरू की है। हाल ही में दिल्ली, बैंगलुरु, नासिक, कोलकाता, नागपुर और अंधेरी में लॉन्च के बाद लखनऊ की यह शाखा ओपीडी सेवाओं, हेल्थ इंश्योरेंस और वेलनेस प्रोग्रामों के लिए भारत का भरोसेमंद और सुलभ प्लेटफॉर्म बनने के लिवलोंग के विज़न को और मजबूत करती है।

Tags