उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में लोजपा लड़ेगी चुनाव : अनिल त्रिपाठी
बैठक को संबोधित करते हुए लोजपा के प्रबुद्ध प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष अनिल त्रिपाठी ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं ने पश्चिम बंगाल चुनाव में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने घोषणा की कि उत्तर प्रदेश में वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) एनडीए के घटक दल के रूप में अपने प्रत्याशी उतारेगी।
इस अवसर पर राष्ट्रीय सचिव, खेल एवं संस्कृति प्रकोष्ठ डॉ. कल्प राम त्रिपाठी ने कहा कि लोजपा देवीपाटन मंडल में बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत कर चुनाव में अपनी प्रभावी भागीदारी सुनिश्चित करेगी।

बैठक की अध्यक्षता पार्टी के जिला अध्यक्ष भगवान दीन पासवान ने की, जबकि संचालन रवीन्द्र कुमार पाण्डेय ने किया। बिहार से विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित मा. कुंदन शर्मा ने कहा कि बिहार विधानसभा चुनाव में गोण्डा के कार्यकर्ताओं ने आधा दर्जन सीटों पर पार्टी प्रत्याशियों की जीत में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
बैठक में रोहित जायसवाल (जिला अध्यक्ष, खेल एवं सांस्कृतिक प्रकोष्ठ), जानकी प्रसाद वर्मा (मंडल उपाध्यक्ष), डी.एन. शुक्ला, लल्ला भइया, सुधीर तिवारी, दीपक गुप्ता, विवेक कुमार जायसवाल, विनोद शुक्ल, शफीक राइनी, शशांक शुक्ल, शोभित, अंकुर पुरवार सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बैठक में संगठन विस्तार, बूथ सशक्तिकरण और आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह दिखाई दिया।
