101 दीपों से सजा कमल, मोदी के जन्मदिवस पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया दीप प्रज्ज्वलन

Lotus adorned with 101 lamps: BJP workers lit lamps on Modi's birthday.
 
ASA

रामनगर, बाराबंकी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर रामनगर विधानसभा क्षेत्र स्थित कटियारा फार्म हाउस में भाजपा कार्यकर्ताओं की ओर से दीप प्रज्ज्वलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। गुरुवार शाम हुए कार्यक्रम में भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश महामंत्री रामबाबू द्विवेदी के नेतृत्व में 101 दीप जलाए गए।

कार्यक्रम स्थल पर कमल के फूल की आकर्षक रंगोली बनाई गई, जिसके चारों ओर 101 दीप सजाए गए। रामबाबू द्विवेदी ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके बाद मौजूद भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भी दीप जलाकर कार्यक्रम में सहभागिता की।

रूबी और रोली ने तैयार की कमल की रंगोली

अमोली कीरतपुर निवासी रूबी और रोली ने कमल के फूल की रंगोली तैयार की। कार्यक्रम का संचालन संतोष बाजपेई ने किया।

इस अवसर पर रामबाबू द्विवेदी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने प्रधानमंत्री के सार्वजनिक जीवन और उनके कार्यों पर अपने विचार साझा करते हुए कार्यकर्ताओं से सेवा एवं जनकल्याण से जुड़े कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया।

भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता रहे मौजूद

कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष अमित सिंह, पूर्व मंडल अध्यक्ष अशोक शुक्ल, नागेंद्र प्रताप सिंह, दीपक पांडे, बूथ अध्यक्ष धर्मेंद्र वर्मा, दारा सिंह यादव, शक्ति केंद्र संयोजक धर्मेंद्र मिश्र, मोनू भास्कर, आशुतोष मिश्रा, शेषनारायण, मुकेश त्रिवेदी, अरविंद राज और सुधीर पटेल सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Tags