Love Rashifal 26 December 2025: जानिए किस राशि के जीवन में आएगा प्यार, कौन संभालेगा रिश्ते
मेष (Aries): अहंकार छोड़ना होगा
रिश्तों में मधुरता बनाए रखने के लिए अपने अहंकार पर नियंत्रण रखें। छोटी बातों को बड़ा मुद्दा न बनाएं। हालात को दूसरे नजरिये से देखने की कोशिश करें।
शुभ रंग: सुनहरा | शुभ अंक: 2
वृषभ (Taurus): व्यवहार से दें जवाब
आप खास हैं, यह साबित करने के लिए शब्दों नहीं बल्कि अपने कर्मों से जवाब दें। कोमलता और शालीनता से हालात आपके पक्ष में आएंगे।
शुभ रंग: नारंगी | शुभ अंक: 4
मिथुन (Gemini): रिश्तों की खटास दूर करें
आज पहल आपको करनी होगी। अहं और जिद छोड़कर संवाद बढ़ाएं। आपका साथी आपकी बात सुनने को तैयार है।
शुभ रंग: ग्रे | शुभ अंक: 6
कर्क (Cancer): अपेक्षाएं कम रखें
भावनाओं में बहकर फैसले न लें। हर इंसान आप जैसा नहीं होता। संतुलन बनाए रखें, तभी रिश्ता टिकेगा।
शुभ रंग: बैंगनी | शुभ अंक: 10
सिंह (Leo): खुशखबरी मिलेगी
पार्टनर की ओर से कोई अच्छी खबर या सरप्राइज मिल सकता है। सिंगल लोगों के लिए नया प्यार दस्तक दे सकता है।
शुभ रंग: भूरा | शुभ अंक: 8
कन्या (Virgo): दिल की सुनें
दूसरों की राय से ज्यादा अपने दिल की आवाज़ पर भरोसा करें। रिश्ते की पवित्रता आपके लिए सबसे अहम है।
शुभ रंग: गुलाबी | शुभ अंक: 12
तुला (Libra): पार्टनर का साथ दें
आपके साथी को इस समय आपके सहयोग और समझ की जरूरत है। आज दिया गया साथ भविष्य में रिश्ता मजबूत करेगा।
शुभ रंग: हरा | शुभ अंक: 9
वृश्चिक (Scorpio): व्यवहार में बदलाव जरूरी
साथी तनाव में हो सकता है। गुस्से के जवाब में गुस्सा न करें। समझदारी से काम लेंगे तो रिश्ता बचेगा।
शुभ रंग: लाल | शुभ अंक: 7
धनु (Sagittarius): आपका अंदाज करेगा प्रभावित
आपकी सकारात्मकता और हंसी-मजाक लोगों को आकर्षित करेगा। आज बनी दोस्ती भविष्य में काम आएगी।
शुभ रंग: पीला | शुभ अंक: 3
मकर (Capricorn): गंभीर रिश्ता बन सकता है
किसी खास व्यक्ति के साथ नज़दीकियां बढ़ेंगी। यह रिश्ता लंबा और मजबूत साबित हो सकता है।
शुभ रंग: नीला | शुभ अंक: 5
कुंभ (Aquarius): समय अनुकूल है
प्यार और आत्मविश्वास आपके पक्ष में है। रिश्ते में मिठास बढ़ेगी और रोमांस हावी रहेगा।
शुभ रंग: काला | शुभ अंक: 11
मीन (Pisces): नम्रता से बढ़ेगी नजदीकी
पार्टनर को भावनात्मक सहारे की जरूरत है। आज आपका सहयोग रिश्ते को नई मजबूती देगा।
शुभ रंग: सफेद | शुभ अंक: 14
