LPS का शानदार प्रदर्शन: सीबीएसई 10वीं में दाक्षी अग्रवाल ने 97.8% अंकों के साथ किया टॉप, 1241 छात्र हुए सफल

LPS Delivers a Stellar Performance: Dakshi Agarwal Tops CBSE Class 10 with 97.8%; 1,241 Students Achieve Success.
 
srdfer
लखनऊ | 16 अप्रैल 2026:केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा घोषित कक्षा 10वीं के परीक्षा परिणामों में लखनऊ पब्लिक स्कूल्स एंड कॉलेजेज (LPS) के विद्यार्थियों ने एक बार फिर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। संस्थान के छात्रों ने न केवल उच्च अंक प्राप्त किए हैं, बल्कि कठिन परिश्रम और अनुशासन की एक नई मिसाल पेश की है।

प्रमुख शाखाओं के मेधावी छात्र (Toppers List)

इस शैक्षणिक सत्र में एलपीएस की विभिन्न शाखाओं से कुल 1241 विद्यार्थियों ने परीक्षा में सम्मिलित होकर ऐतिहासिक सफलता प्राप्त की।

गोमती नगर शाखा:

  • दाक्षी अग्रवाल: 97.8% (संस्थान में प्रथम स्थान)

  • कृतिका मौर्या: 97.2%

  • अदिति पांडेय: 97.0%

  • दिव्यांश सिंह: 96.4%

  • विशद पालीवाल: 96.0%

  • पीयूष राज: 94.2%

वृंदावन योजना शाखा:

  • मान्या मिश्रा: 97%

  • आदित्य शर्मा, सृष्टि वर्मा एवं अदम्य शर्मा: 96.2%

  • शुभि: 94.0%

आम्रपाली योजना शाखा:

  • आराध्या अवस्थी: 96.8%

  • ज्योतिका श्रीवास्तव: 96.6%

  • अविरल शुक्ला: 96.4%

चेयरमैन डॉ. एस.पी. सिंह का प्रेरक संदेश

इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर संस्थान के चेयरमैन एवं सांसद डॉ. एस.पी. सिंह ने सभी विद्यार्थियों, उनके अभिभावकों और शिक्षकों को हार्दिक बधाई दी। उन्होंने छात्रों का मार्गदर्शन करते हुए कहा: यह सफलता विद्यार्थियों की अथक मेहनत और शिक्षकों की प्रतिबद्धता का सुखद परिणाम है। वर्तमान प्रतिस्पर्धी दौर में विद्यार्थियों को अपने लक्ष्य निर्धारित कर अभी से सुनियोजित तैयारी शुरू कर देनी चाहिए। शिक्षा के साथ-साथ नैतिक मूल्य, अनुशासन और राष्ट्रसेवा की भावना को आत्मसात करना ही एक सच्चे नागरिक की पहचान है।”

Tags