पुलिस भर्ती परीक्षार्थियों की मदद के लिए आगे आए लखनऊ सिविल डिफेंस के वार्डन

Lucknow Civil Defence wardens stepped forward to assist police recruitment exam candidates.
 
Lucknow Civil Defence wardens stepped forward to assist police recruitment exam candidates.
लखनऊ।
राजधानी लखनऊ में आयोजित पुलिस भर्ती परीक्षा के दौरान अभ्यर्थियों की सुविधा और सहायता के लिए सिविल डिफेंस प्रखंड गोमती नगर के वार्डनों एवं स्वयंसेवकों ने सराहनीय सेवा कार्य किया। जिलाधिकारी लखनऊ के निर्देश तथा चीफ वार्डन सिविल डिफेंस अमरनाथ मिश्र के मार्गदर्शन में गोमती नगर रेलवे स्टेशन पर हेल्प डेस्क स्थापित कर परीक्षार्थियों को आवश्यक सहायता प्रदान की गई।

गौरतलब है कि 8, 9 और 10 जून को लखनऊ के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर पुलिस भर्ती परीक्षा आयोजित की गई थी। परीक्षा में शामिल होने के लिए आसपास के जिलों से हजारों अभ्यर्थी रेल और बसों के माध्यम से राजधानी पहुंचे। अभ्यर्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए जिला प्रशासन ने गोमती नगर रेलवे स्टेशन पर सिविल डिफेंस प्रखंड गोमती नगर के स्वयंसेवकों को जिम्मेदारी सौंपी थी।
परीक्षा के एक दिन पूर्व 7 जून की शाम से ही स्वयंसेवकों ने मोर्चा संभाल लिया था। अपर नगर मजिस्ट्रेट-4 सचिन कुमार वर्मा की उपस्थिति तथा डिविजनल वार्डन नफीस अहमद की देखरेख में अभ्यर्थियों को उनके परीक्षा केंद्रों तक पहुंचने में मार्गदर्शन एवं सहायता प्रदान की गई। इसके अतिरिक्त दूर-दराज से आए अभ्यर्थियों के लिए विश्राम की भी व्यवस्था की गई।


परीक्षा समाप्त होने के बाद भी सिविल डिफेंस के वार्डनों ने परीक्षार्थियों को रेलवे स्टेशन एवं अन्य यातायात साधनों तक पहुंचाने में सहयोग किया, जिससे उनकी घर वापसी सुगम हो सकी।
सिविल डिफेंस के इस निस्वार्थ सेवा कार्य की रेलवे प्रशासन, गोमती नगर स्टेशन के अधिकारियों ने भी मुक्त कंठ से सराहना की। इस दौरान राष्ट्रपति पदक से सम्मानित वरिष्ठ सहायक उपनियंत्रक मनोज वर्मा, डिप्टी चीफ गुरप्रीत सिंह सेठी तथा स्टाफ ऑफिसर टू चीफ वार्डन ऋतुराज रस्तोगी ने गोमती नगर रेलवे स्टेशन पहुंचकर वार्डनों एवं स्वयंसेवकों का उत्साहवर्धन किया।


इस सेवा अभियान में डिविजनल वार्डन नफीस अहमद, डिप्टी डिविजनल वार्डन ऐश्वर्य शर्मा, पोस्ट वार्डन रितेश शर्मा सहित बड़ी संख्या में सिविल डिफेंस के वार्डनों और स्वयंसेवकों ने सक्रिय भागीदारी निभाई तथा परीक्षार्थियों की सहायता के लिए समर्पित भाव से कार्य किया।
सिविल डिफेंस के इस मानवीय एवं जनसेवा के कार्य को अभ्यर्थियों और स्थानीय प्रशासन द्वारा अत्यंत सराहनीय पहल माना गया।

Tags