इंस्पायर मॉनक योजना में लखनऊ मण्डल ने रचा नया इतिहास, 33,485 नामांकन के साथ बना राज्य का अग्रणी

Lucknow division creates history in Inspire Monk scheme, becomes state leader with 33,485 enrolments
 
dfvsd

लखनऊ डेस्क (प्रत्यूष पाण्डेय)

केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी इंस्पायर मॉनक योजना 2025-26 में लखनऊ मण्डल ने शानदार उपलब्धि हासिल करते हुए नामांकन के मामले में नया रिकॉर्ड बनाया है। मण्डल के छह जनपदों से कुल 33,485 छात्र-छात्राओं का नामांकन कर राज्य स्तर पर अग्रसारित किया गया।

मण्डलीय विज्ञान प्रगति अधिकारी डॉ. दिनेश कुमार ने बताया कि नामांकन की प्रक्रिया 15 जून 2025 से प्रारंभ हुई थी और इसकी अंतिम तिथि 30 सितम्बर 2025 मध्यरात्रि 12 बजे तक निर्धारित की गई थी। अंतिम पंद्रह दिनों में नामांकन की गति तेज होने से लखनऊ मण्डल पूरे प्रदेश में सबसे आगे निकल गया।

संयुक्त शिक्षा निदेशक डॉ. प्रदीप कुमार ने मण्डल के सभी जिला विद्यालय निरीक्षकों को गूगल मीट बैठकों के माध्यम से लगातार मार्गदर्शन दिया और ब्लॉकवार अनुभवी नोडल नामित कराए। इसके परिणामस्वरूप रिकॉर्ड तोड़ नामांकन संभव हो सका।

जनपदवार नामांकन आंकड़े

  • लखनऊ – 6,677

  • हरदोई – 6,650

  • लखीमपुर खीरी – 5,535

  • उन्नाव – 5,519

  • सीतापुर – 5,100

  • रायबरेली – 4,004

 कुल नामांकन: 33,485

कार्यक्रम की सफलता पर डॉ. प्रदीप कुमार ने सभी जिला विद्यालय निरीक्षकों और बेसिक शिक्षा अधिकारियों को उनकी रणनीति व समर्पण के लिए बधाई दी। वहीं, डॉ. दिनेश कुमार ने कहा कि लखनऊ मण्डल का लक्ष्य हमेशा से रहा है कि अधिकतम संख्या में छात्र-छात्राएं वैज्ञानिक गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी करें और प्रदेश का नाम रोशन करें।

Tags