इंस्पायर मानक योजना 2026 में नामांकन में लखनऊ मंडल अव्वल, अब तक 28,485 नामांकन

Lucknow division tops in nominations in Inspire Manak Yojana 2026, 28,485 nominations so far
 
csdcsd

लखनऊ, 5 अक्टूबर 2026। इंस्पायर मानक योजना 2026 में नामांकन के मामले में लखनऊ मंडल प्रदेश में सबसे आगे चल रहा है। मंडल के छह जिलों से अब तक कुल 28,485 नामांकन किए जा चुके हैं। योजना में नामांकन की अंतिम तिथि 10 अक्टूबर 2026 की मध्यरात्रि निर्धारित की गई है और अब इसमें महज पांच दिन शेष हैं।

संयुक्त शिक्षा निदेशक लखनऊ मंडल कार्यालय के मंडलीय विज्ञान प्रगति अधिकारी डॉ. दिनेश कुमार ने बताया कि इंस्पायर मानक योजना 2026 में नामांकन की शुरुआत 15 जुलाई 2026 से हुई थी। प्रारंभिक चरण में नामांकन की गति अपेक्षाकृत धीमी रही, लेकिन संयुक्त शिक्षा निदेशक लखनऊ मंडल डॉ. प्रदीप कुमार के नेतृत्व में मंडल के सभी जिलों में लगातार समीक्षा करते हुए विद्यार्थियों के अधिक से अधिक उत्कृष्ट और मौलिक विचारों का नामांकन कराने पर जोर दिया गया। इसके परिणामस्वरूप लखनऊ मंडल ने नामांकन के मामले में प्रदेश में बढ़त बना ली है।

fjfg

छह जिलों से 28,485 नामांकन

जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालयों से प्राप्त जानकारी के अनुसार अब तक मंडल के छह जिलों में नामांकन की स्थिति इस प्रकार है—

  • लखनऊ: 6,546 नामांकन
  • हरदोई: 5,564 नामांकन
  • लखीमपुर खीरी: 5,414 नामांकन
  • उन्नाव: 4,608 नामांकन
  • सीतापुर: 4,135 नामांकन
  • रायबरेली: 2,218 नामांकन

इस प्रकार लखनऊ मंडल से अब तक कुल 28,485 नामांकन किए जा चुके हैं।

10 अक्टूबर तक ही मिलेगा मौका

डॉ. दिनेश कुमार ने बताया कि केंद्र सरकार ने इंस्पायर मानक योजना 2026 में नामांकन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 10 अक्टूबर 2026 की मध्यरात्रि तक कर दी है। उन्होंने स्पष्ट किया कि निर्धारित समय-सीमा के बाद नामांकन की तिथि में किसी और विस्तार की संभावना नहीं है।

इसे देखते हुए संयुक्त शिक्षा निदेशक डॉ. प्रदीप कुमार ने मंडल के सभी जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालयों को शेष दिनों में अधिक से अधिक विद्यार्थियों के उत्कृष्ट और मौलिक विचारों का नामांकन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

6 अक्टूबर को ऑनलाइन समीक्षा

डॉ. दिनेश कुमार ने बताया कि मंगलवार, 6 अक्टूबर 2026 को शिक्षा निदेशक माध्यमिक प्रताप सिंह बघेल की अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से इंस्पायर मानक योजना 2026 की ऑनलाइन समीक्षा प्रस्तावित है। इसमें लखनऊ मंडल के सभी छह जिलों द्वारा किए गए नामांकन की स्थिति की समीक्षा की जाएगी।

उन्होंने कहा कि मंडल स्तर पर नामांकन प्रक्रिया को लगातार मॉनिटर किया जा रहा है, ताकि अधिक से अधिक विद्यार्थियों के नवाचार और मौलिक विचार योजना के माध्यम से सामने आ सकें।

Tags