लखनऊ: संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल की बैठक में महिला उद्यमियों की समस्याओं पर मंथन

लखनऊ: संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल की बैठक में महिला उद्यमियों की नियुक्ति पर
 
लखनऊ: संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल की बैठक में महिला उद्यमियों की नियुक्ति पर
लखनऊ। दिनांक 11 जनवरी 2026 को संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल की एक महत्वपूर्ण बैठक गोलागंज, कैसरबाग (लखनऊ) में आयोजित की गई। बैठक का नेतृत्व महिला प्रकोष्ठ की जिला अध्यक्ष सुनीता चटर्जी एवं जिला उपाध्यक्ष खुशबू केसरवानी ने किया।

बैठक के दौरान महिला उद्यमियों ने अपने व्यापार से जुड़ी गंभीर समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। उन्होंने कहा कि महंगाई ने कमर तोड़ दी है, बिजली के बिल कई गुना बढ़कर आ रहे हैं, वहीं दुकान टैक्स और हाउस टैक्स मनमाने ढंग से भेजे जा रहे हैं। व्यापारियों का कहना था कि चाहे पानी की लाइन का कनेक्शन हो या न हो, फिर भी उन्हें पानी का बिल चुकाने के लिए मजबूर किया जा रहा है।

महिला व्यापारियों ने यह भी बताया कि ऑनलाइन व्यापार के बढ़ते प्रभाव के कारण स्थानीय दुकानदारों का व्यापार लगातार चौपट होता जा रहा है। केंद्र सरकार और उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा महिला सशक्तिकरण एवं व्यापार को बढ़ावा देने के दावे तो किए जा रहे हैं, लेकिन धरातल पर इसका कोई ठोस असर दिखाई नहीं दे रहा है। दिन-प्रतिदिन व्यापारियों की आर्थिक स्थिति बदतर होती जा रही है।
इसी बैठक के दौरान संगठन की ओर से तहरी भोज एवं भंडारे का भी आयोजन किया गया।
बैठक में संगठन के कई वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे, जिनमें प्रमुख रूप से राष्ट्रीय अध्यक्ष अंजनी कुमार पांडे, महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष गीता गुप्ता, लखनऊ जिला प्रभारी प्रवीण मणि त्रिपाठी, जिला उपाध्यक्ष विष्णु शंकर तिवारी, नगर वरिष्ठ उपाध्यक्ष रुचि सिंह, नगर उपाध्यक्ष मोनिका पाल एवं ज्योति तिवारी, सविता, ज्योति कुमारी, अभिषेक पाल, विधानसभा अध्यक्ष बीकेटी पारा इकाई, युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष नितिन सचान, संगठन मंत्री युवा प्रकोष्ठ नमन बाजपेई, महासचिव संजीव गंगवार सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
व्यापारियों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष अंजनी कुमार पांडे ने आश्वासन दिया कि बैठक में उठाए गए सभी बिंदुओं को संगठन के लेटर पैड पर लिखित रूप में उत्तर प्रदेश सरकार को भेजा जाएगा और समस्याओं के समाधान के लिए हरसंभव प्रयास किया जाएगा।

Tags