लखनऊ: जेपी वाहिनी ने मनाई बाबा साहेब की जन्मजयंती, सिविल कोर्ट में वकीलों और प्रबुद्ध जनों ने दी श्रद्धांजलि

Lucknow: JP Vahini Celebrates Babasaheb's Birth Anniversary; Lawyers and Prominent Citizens Pay Tribute at the Civil Court.
 
hlhui
लखनऊ (14 अप्रैल 2026): भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जन्मजयंती की पूर्व संध्या पर जेपी वाहिनी द्वारा लखनऊ सिविल कोर्ट में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर भारी संख्या में अधिवक्ताओं, समाजसेवियों और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने शिरकत कर बाबा साहेब के प्रति अपनी कृतज्ञता व्यक्त की।

पुष्पांजलि और माल्यार्पण से हुआ स्वागत

कार्यक्रम का आयोजन जेपी वाहिनी के अध्यक्ष और भाजपा प्रवक्ता के. सी. जैन (एडवोकेट) द्वारा किया गया। समारोह की शुरुआत बाबा साहेब की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। आयोजन में उपस्थित सभी साथियों और गणमान्य अतिथियों का के. सी. जैन ने माल्यार्पण कर भावभीना स्वागत किया।

"संविधान की शक्ति से ही सर्वोच्च पदों पर वंचित वर्ग"

मुख्य वक्ता के रूप में बोलते हुए के. सी. जैन (एडवोकेट) ने संविधान की महत्ता पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा आज यदि देश के सर्वोच्च राष्ट्रपति पद पर एक आदिवासी महिला आसीन हैं, तो यह बाबा साहेब के बनाए संविधान की ही देन है। उनके द्वारा दिए गए अधिकारों के कारण ही आज समाज से छुआछूत और भेदभाव जैसी कुरीतियां दूर हो रही हैं और लोगों में मानवता व समानता का भाव जागृत हुआ है।"

hjlhu

जातिगत भेदभाव से मुक्ति ही बाबा साहेब को सच्ची श्रद्धांजलि

वरिष्ठ अधिवक्ता महेश प्रसाद ने अपने विचार साझा करते हुए कहा कि देश की मजबूती के लिए हम सबको एकजुट होकर चलना होगा। उन्होंने जोर दिया कि जब हम जातिगत भेदभाव से ऊपर उठेंगे, तभी बाबा साहेब के सपनों के भारत का निर्माण संभव हो पाएगा।

कार्यक्रम में मौजूद प्रमुख गणमान्य

समारोह में कानूनी और सामाजिक क्षेत्र के कई प्रमुख चेहरे शामिल हुए, जिनमें मुख्य रूप से:

  • जय सिंह (एडवोकेट)

  • जी. एल. गुप्ता (एडवोकेट एवं पूर्व सचिव, सेंट्रल बार)

  • नूपुर जैन (एडवोकेट)

  • यादव जी (पूर्व सभासद)

  • हिमांशु आनंद (एडवोकेट)

  • दिवाकर राम सुरेश (एडवोकेट)

  • राजेंद्र जी, अंगेश जी, रामविलास और अन्य साथी।

कार्यक्रम का समापन सामूहिक जलपान के साथ हुआ, जहाँ सभी ने समाज में भाईचारा बनाए रखने का संकल्प लिया।

Tags