Lucknow Local News: विवेक खंड-2 की समस्याओं पर एक्शन में नगर निगम, अपर नगर आयुक्त को सौंपा ज्ञापन; समाधान के दिए निर्देश

Lucknow Local News: Municipal Corporation takes action on issues in Vivek Khand-2; memorandum submitted to Additional Municipal Commissioner, directives issued for resolution.
 
cvhngh

लखनऊ: गोमती नगर स्थित विवेक खंड-2 की नागरिक समस्याओं और जनसुविधाओं की बदहाली को लेकर विवेक खंड-2 जनकल्याण समिति का एक प्रतिनिधिमंडल नगर निगम कार्यालय पहुंचा। समिति के पदाधिकारियों ने अपर नगर आयुक्त अभिनव रंजन (PCS) से शिष्टाचार भेंट कर क्षेत्र की प्रमुख समस्याओं से संबंधित एक ज्ञापन सौंपा और शीघ्र निस्तारण की मांग की।

प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व समिति के अध्यक्ष रामावतार अग्रवाल, सचिव राजीव सक्सेना, महासमिति के कार्यकारी महासचिव कर्नल ए.एन. पांडे एवं सचिव संजय निगम ने किया।

विवेक खंड-2 की प्रमुख समस्याएं, जिन पर खींचा गया ध्यान:

  1. सफाई व्यवस्था में लापरवाही: प्रतिनिधियों ने बताया कि क्षेत्र की आंतरिक सड़कों और गलियों में नियमित रूप से सफाई नहीं हो रही है, जिससे गंदगी का अंबार लग रहा है।

  2. साइकिल ट्रैक पर अतिक्रमण: पंजाब नेशनल बैंक (PNB) से रेलवे स्टेशन तथा ट्रिंका चौराहे तक बनाए गए साइकिल पथ (Cycle Track) पर अवैध अतिक्रमण हो चुका है, जिससे आम लोगों की आवाजाही बाधित हो रही है।

  3. नालों की सफाई न होना: वर्षा ऋतु प्रारंभ होने के बावजूद और नगर आयुक्त के सख्त निर्देशों के बाद भी क्षेत्र के प्रमुख नालों की उचित सफाई नहीं कराई गई है।

  4. रेलवे स्टेशन तिराहे पर जाम: रेलवे स्टेशन तिराहे पर अवैध रूप से लगने वाले ठेलों और खोमचों के कारण दिनभर ट्रैफिक जाम की गंभीर स्थिति बनी रहती है।

अपर नगर आयुक्त ने दिए निस्तारण के निर्देश

अपर नगर आयुक्त अभिनव रंजन ने प्रतिनिधिमंडल से विवेक खंड-2 की सभी समस्याओं को बेहद ध्यानपूर्वक समझा। उन्होंने समस्याओं की गंभीरता को देखते हुए मौके पर मौजूद और संबंधित विभागीय अधिकारियों को प्राथमिकता के आधार पर इन समस्याओं का जल्द से जल्द समाधान करने के कड़े निर्देश जारी किए। प्रतिनिधियों ने उम्मीद जताई है कि नगर निगम प्रशासन द्वारा दिए गए निर्देशों के बाद जल्द ही क्षेत्र की सफाई, नालों की सिल्ट सफाई और अतिक्रमण मुक्ति से विवेक खंड-2 के निवासियों को राहत मिलेगी।

Tags