लखनऊ: एमएसएमई सेक्टर युवाओं के लिए रोजगार का नया हब, 'एक जनपद-एक व्यंजन' से बढ़ेगी खाद्य उत्पादों की साख: ब्रजेश पाठक
लोकल से ग्लोबल बनेंगे यूपी के व्यंजन
समारोह को संबोधित करते हुए उप-मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि एमएसएमई सेक्टर में हुए सुधारों ने युवाओं के लिए संभावनाओं के नए द्वार खोले हैं। उन्होंने एक महत्वपूर्ण घोषणा करते हुए कहासरकार अब 'एक जनपद-एक उत्पाद' (ODOP) की तर्ज पर 'एक जनपद-एक व्यंजन' (ODOC) को भी नई ऊंचाइयों पर ले जा रही है। इससे हमारे स्थानीय खाद्य उत्पादों को न केवल नई पहचान मिलेगी, बल्कि देश भर के जनपदों तक पहुँचने से रोजगार के हजारों नए अवसर सृजित होंगे।"
दिग्गज उद्यमियों को 'उद्यम रत्न' से नवाजा गया
समारोह के दौरान प्रदेश के सफल उद्यमियों के योगदान को सराहा गया। उप-मुख्यमंत्री और उद्योग संवाद के प्रमुख अमित गुप्ता ने रितेश अग्रवाल, मनोज गोयल और रोहित महेश्वरी को पुष्प गुच्छ, अंग वस्त्र और प्रशस्ति पत्र देकर 'उद्यम रत्न अवार्ड' से सम्मानित किया।
विरासत को 'वोकल' बनाने की जरूरत
उद्योग संवाद के प्रमुख अमित गुप्ता ने कहा कि उत्तर प्रदेश ओडीओपी के क्रियान्वयन में देश का अग्रणी राज्य है। उन्होंने जौनपुर की इमरती, बांदा का सोहन हलवा और आगरा के पेठे का उदाहरण देते हुए कहा कि ये हमारी स्थानीय विरासत हैं। व्यापारियों को अब जिले की सीमाओं से बाहर निकलकर व्यापार करना होगा ताकि विकास की गति तेज हो सके। उन्होंने सरकार से संस्था के लिए राजधानी में कार्यालय आवंटन सहित तीन सूत्रीय मांगें भी रखीं।
\सरकारी योजनाओं और सब्सिडी का लाभ
-
मुकेश मेश्राम: उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश संभावनाओं का प्रदेश है। पशुधन, मत्स्य और मुर्गी पालन जैसे क्षेत्रों में सरकार भारी सब्सिडी दे रही है। जल्द ही प्रदेश में 'स्वर्ण दुग्ध महोत्सव' का आयोजन भी किया जाएगा।
-
बी.के. वर्मा (संयुक्त निदेशक, MSME-DFO): उन्होंने जानकारी दी कि अब एमएसएमई रजिस्ट्रेशन मोबाइल से संभव है। भारत सरकार ने ऐसी व्यवस्था की है जहाँ व्यापारी सीधे सरकारी प्लेटफार्म पर उत्पाद बेच सकते हैं, जिसकी मार्केटिंग और ब्रांडिंग की जिम्मेदारी भी सरकार उठाती है।
एक्सपो के प्रमुख आकर्षण
समिट के साथ आयोजित एक्सपो में उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदों की विविधता देखने को मिली। यहाँ लगे स्टालों पर लोगों की भारी भीड़ उमड़ी:
-
चन्दौली: जरी और जरदोजी के शानदार उत्पाद।
-
लखनऊ: विश्व प्रसिद्ध चिकनकारी के कुर्ते और साड़ियाँ।
-
प्रतापगढ़: आंवले का मुरब्बा और संबंधित उत्पाद।
-
स्वाद का सफर: बांदा का सोहनहलवा, जौनपुर की इमरती और आगरा का मशहूर पेठा।
इस अवसर पर मनीष अग्रवाल, गुलशन डंग, अनीता अग्रवाल सहित देश-प्रदेश के कई प्रतिष्ठित व्यापारी और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।



