Lucknow News: आंचलिक विज्ञान नगरी में 22 अगस्त को होगी मण्डल स्तरीय विज्ञान संगोष्ठी 2026, जानिए मुख्य विषय और नियम

Lucknow News: Divisional-level science seminar to be held at Regional Science City on August 22; know the main theme and rules.
 
l][

Division Level Science Seminar 2026 Lucknow: राज्य विज्ञान शिक्षा संस्थान उत्तर प्रदेश, प्रयागराज के तत्वावधान में आयोजित होने वाली 'मण्डल स्तरीय विज्ञान संगोष्ठी 2026' की तिथि और स्थल की आधिकारिक घोषणा कर दी गई है।

संयुक्त शिक्षा निदेशक (जेडी) डॉ. प्रदीप कुमार के अनुसार, यह मण्डल स्तरीय संगोष्ठी 22 अगस्त 2026 (शनिवार) को प्रातः 10:00 बजे से आंचलिक विज्ञान नगरी (विस्तार खण्ड- ई, अलीगंज, लखनऊ) में आयोजित की जाएगी।

 मुख्य विषय (Theme): 'भारतीय ऊर्जा परिदृश्य 2047'

विज्ञान प्रगति अधिकारी (लखनऊ मण्डल) डॉ. दिनेश कुमार ने जानकारी दी कि इस वर्ष विज्ञान संगोष्ठी का मुख्य शीर्षक "भारतीय ऊर्जा परिदृश्य 2047: संभावनाएं एवं चुनौतियाँ" (Indian Energy Basket 2047: Prospects and Challenges) रखा गया है।

इस संगोष्ठी का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच, ऊर्जा संरक्षण और भविष्य की तकनीकी चुनौतियों के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।

 राजकीय जुबिली इण्टर कॉलेज के प्रधानाचार्य बने नोडल अधिकारी

कार्यक्रम के सुचारू संचालन के लिए संयुक्त शिक्षा निदेशक लखनऊ मण्डल ने राजकीय जुबिली इण्टर कॉलेज, लखनऊ के प्रधानाचार्य सुमीत कुमार श्रीवास्तव को नोडल अधिकारी नामित किया है।

जेडी डॉ. प्रदीप कुमार ने लखनऊ मण्डल के सभी छह जिलों (लखनऊ, सीतापुर, हरदोई, लखीमपुर खीरी, उन्नाव और रायबरेली) के जिला विद्यालय निरीक्षकों (DIOS) को निर्देश जारी कर अपने-अपने जनपद के विजेता विद्यार्थियों को ससमय प्रतिभाग कराने का आदेश दिया है।

 लखनऊ जिले के ये दो होनहार करेंगे प्रतिनिधित्व

जनपद स्तरीय प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले लखनऊ के दो मेधावी छात्र मण्डल स्तरीय संगोष्ठी में हिस्सा लेंगे:

  1. प्रथम स्थान: रिदित टण्डन (स्टडी हॉल स्कूल, गोमती नगर)

  2. द्वितीय स्थान: अक्षय शुक्ला (बाबू त्रिलोकी सिंह इण्टर कॉलेज, काकोरी)

मण्डल के सभी 6 जनपदों से जिला स्तर पर प्रथम व द्वितीय स्थान प्राप्त विजेता छात्र-छात्राएं ही इस प्रतियोगिता में हिस्सा ले सकेंगे।

 राज्य और राष्ट्रीय स्तर की संगोष्ठी का रोडमैप

डॉ. दिनेश कुमार ने बताया कि मण्डल स्तर पर प्रथम और द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले कुल दो विजेताओं का चयन 'राज्य स्तरीय विज्ञान संगोष्ठी' के लिए किया जाएगा:

  • राज्य स्तरीय विज्ञान संगोष्ठी: इसका आयोजन 11 सितम्बर 2026 को राज्य विज्ञान शिक्षा संस्थान उत्तर प्रदेश, प्रयागराज के सभागार में होगा।

  • राष्ट्रीय स्तर की विज्ञान संगोष्ठी: इसका आयोजन 30 अक्टूबर 2026 को राष्ट्रीय विज्ञान केन्द्र, नई दिल्ली में किया जाएगा, जिसमें प्रत्येक राज्य से केवल प्रथम स्थान प्राप्त विजेता ही भाग लेंगे।

Tags