Lucknow News: केकेसी कॉलेज में 'वृक्षारोपण महायज्ञ' का भव्य आगाज, स्वच्छता रैंकिंग में लखनऊ को नंबर-1 बनाने का आह्वान

Lucknow News: Grand launch of 'Mega Tree Plantation Drive' at KKC College; call to make Lucknow number one in cleanliness rankings.
 
hjioiui
Mega Tree Plantation Drive Lucknow 2026: उत्तर प्रदेश सरकार के महत्वाकांक्षी 'वृक्षारोपण महायज्ञ 2026' के अंतर्गत रविवार (12 जुलाई 2026) को लखनऊ के प्रतिष्ठित श्री जय नारायण मिश्र महाविद्यालय (केकेसी) में वृहद वृक्षारोपण अभियान का शानदार शुभारंभ किया गया। इस विशेष पर्यावरण अभियान की शुरुआत मुख्य अतिथि, नगर निगम लखनऊ के उपसभापति एवं केकेसी छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष सुशील कुमार तिवारी 'पम्मी' द्वारा महाविद्यालय प्रांगण में पौधा रोपकर की गई।

'एक पेड़ माँ के नाम' लगाने और उसके संरक्षण की अपील

समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि सुशील कुमार तिवारी 'पम्मी' ने छात्र-छात्राओं से पर्यावरण के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने की अपील की। उन्होंने अपने कॉलेज जीवन के पुराने संस्मरणों को साझा करते हुए कहा कि समूचे उत्तर प्रदेश में चलाया जा रहा यह वृक्षारोपण महायज्ञ समय की सबसे बड़ी मांग है।

[[p]

उन्होंने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा:

  • एक पेड़ माँ के नाम: कॉलेज से उपलब्ध कराए गए पौधों को सभी छात्र-छात्राएं अपने घर ले जाएं और अपनी माँ के नाम पर एक पौधा अवश्य लगाएं। केवल पौधा लगाना ही काफी नहीं है, बल्कि उसके बड़े होने तक उसका पूरा संरक्षण और देखभाल करना भी हमारी जिम्मेदारी है।

  • गोमती प्रदूषण निवारण: युवाओं को आगे आकर लखनऊ की लाइफलाइन गोमती नदी को प्रदूषण मुक्त बनाने में अपना सक्रिय सहयोग देना चाहिए।

  • लखनऊ को नंबर-1 बनाने का लक्ष्य: उन्होंने जानकारी दी कि वर्तमान नगर निगम महापौर के विशेष प्रयासों से लखनऊ पूरे देश में स्वच्छता के मामले में तीसरे स्थान (3rd Rank) पर पहुँच गया है। अब सभी के सहयोग से इसे देश में प्रथम स्थान पर लाने का प्रयास किया जा रहा है, जिसमें वृक्षारोपण की बड़ी भूमिका होगी।

pp[p

सघन वृक्षारोपण ही पर्यावरण प्रतिकूलता का एकमात्र उपाय: प्राचार्य

महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. के.के. शुक्ल ने मुख्य अतिथि का स्वागत करते हुए कहा कि वृक्षारोपण एक पुनीत कार्य है, जो अब हर नागरिक के जीवन का अनिवार्य हिस्सा होना चाहिए। वैश्विक स्तर पर पर्यावरण में आ रहे प्रतिकूल बदलावों और ग्लोबल वार्मिंग जैसी समस्याओं से निपटने के लिए सघन वृक्षारोपण ही एकमात्र उपाय है।

उन्होंने इस महाअभियान को उच्च शिक्षा संस्थानों में सफलतापूर्वक संपन्न कराने और कुशल मार्गदर्शन देने के लिए क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी (लखनऊ) एवं संयुक्त निदेशक उच्च शिक्षा प्रो. अश्विनी कुमार मिश्रा के प्रति विशेष आभार व्यक्त किया।

छात्रों को बांटे गए फलदार और औषधीय पौधे

महाविद्यालय शिक्षक संघ के अध्यक्ष प्रो. बलवंत सिंह के कुशल संचालन में आयोजित इस अभियान के तहत केकेसी परिसर में नीम, जामुन, कैथा, अशोक, आम, अमरूद, बेल, शमी, बांस, पकड़, गुलाब, चांदनी, मीठी नीम और बोटल ब्रश जैसी विभिन्न प्रजातियों के दर्जनों पौधे रोपे गए। इसके साथ ही, पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाते हुए कॉलेज के सभी छात्र-छात्राओं को अपने घरों में लगाने के लिए एक-एक पौधा निःशुल्क प्रदान किया गया।

op[ioj

समारोह के समापन पर परीक्षा प्रभारी प्रो. एस.एस.सी. हजेला ने सभी अतिथियों और सहयोगियों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया।इस अवसर पर विज्ञान संकाय के प्रभारी प्रो. एस.पी. शुक्ला, वाणिज्य संकाय के प्रभारी प्रो. एस.के. चौहान, प्रो. हिलाल अहमद, प्रो. प्रवीण कुमार, प्रो. पायल गुप्ता, एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. सुनीता राठौर व डॉ. आशुतोष शुक्ला शामिल हुए। साथ ही डॉ. के.के. शुक्ल, एनसीसी प्रभारी व वृक्षारोपण नोडल अधिकारी डॉ. विजय राज श्रीवास्तव, रोवर्स रेंजर्स कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अभिषेक सिंह, डॉ. अनिकेश प्रकाश, डॉ. अनामिका सक्सेना, डॉ. डी.एम. त्रिपाठी, श्री अशोक शुक्ला, श्री अवधेश सिंह, श्री के.सी. मिश्रा, श्री दिनेश कुमार और बागवान बृज किशोर सहित भारी संख्या में शिक्षक, कर्मचारी और छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Tags