Lucknow News: राजाजीपुरम के अर्धनारीश्वर महादेव मंदिर में गूंजा सुंदरकांड; सातवें बड़े मंगल पर भारतीय विकास समिति ने लगाया विशाल भंडारा

Lucknow News: Sundarkand echoed in Ardhanarishwar Mahadev Temple of Rajajipuram; Bharatiya Vikas Samiti organized a huge bhandara on the seventh day of Mangal.
 
Lucknow News: राजाजीपुरम के अर्धनारीश्वर महादेव मंदिर में गूंजा सुंदरकांड; सातवें बड़े मंगल पर भारतीय विकास समिति ने लगाया विशाल भंडारा

राजधानी लखनऊ की ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक पहचान बन चुके ज्येष्ठ माह के 'बड़े मंगल' के पावन उत्सव की धूम चारों ओर दिखाई दे रही है। इसी क्रम में, ज्येष्ठ मास के सप्तम बड़े मंगल के शुभ अवसर पर राजाजीपुरम के एफ-ब्लॉक स्थित प्रसिद्ध 'अर्धनारीश्वर महादेव मंदिर' में एक भव्य धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।'भारतीय विकास समिति' के तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में संकटमोचन प्रभु श्री हनुमान जी महाराज की आराधना की गई और विशाल भंडारे के माध्यम से हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।

सुंदरकांड के पाठ से भक्तिमय हुआ माहौल; उमड़ा जनसैलाब

कार्यक्रम का शुभारंभ भारतीय विकास समिति के संरक्षक मुकेेेश कुमार निगम एवं मुख्य पूजन आचार्य अमित दूबे के सानिध्य में वैदिक मंत्रोच्चार और विशेष आरती के साथ हुआ। इस अवसर पर मंदिर प्रांगण में सुंदरकांड का सस्वर पाठ किया गया, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय और सकारात्मक ऊर्जा से सराबोर हो उठा।

आरती और मुख्य अनुष्ठान के संपन्न होने के बाद विशाल भंडारे की शुरुआत की गई। भीषण गर्मी को देखते हुए आयोजन समिति द्वारा भक्तों के लिए पूड़ी-छोला और बूंदी के प्रसाद के साथ-साथ ठंडी कोल्ड ड्रिंक के वितरण की भी विशेष व्यवस्था की गई थी, जिसका मंदिर आने वाले हजारों राहगीरों और भक्तों ने भरपूर लाभ उठाया।

uuu

इन प्रमुख सेवादारों और हनुमंत भक्तों ने संभाली कमान

धार्मिक अनुष्ठान और भंडारे को सुव्यवस्थित तथा अनुशासित ढंग से संपन्न कराने में स्थानीय समाजसेवियों और सिविल डिफेंस की टीम ने सराहनीय भूमिका निभाई। कार्यक्रम में मुख्य रूप से:

  • मीना कुमारी निगम, प्रभात निगम, खुशबू, प्राची निगम

  • रामगोपाल सिंह (डिप्टी डिविजनल वार्डेन, सिविल डिफेंस एवं अध्यक्ष)

  • मीतू सिंह, संगीता गुप्ता, ज्योति श्रीवास्तव, मीनू श्रीवास्तव

  • प्रियंका सक्सेना, शीलू शर्मा, श्रद्धा अवस्थी, दिव्या श्रीवास्तव

  • राखी अवस्थी, रागिनी अवस्थी, विभा श्रीवास्तव और योगिता श्रीवास्तव

सहित सैकड़ों की संख्या में समर्पित सेवादार और हनुमंत भक्त देर शाम तक व्यवस्था संभालने में डटे रहे।

वीर बजरंगबली हरेंगे सबके संकट:

कार्यक्रम के समापन पर अध्यक्ष रामगोपाल सिंह और आयोजकों ने भक्तों को बड़े मंगल की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि कलयुग में प्रभु वीर बजरंगबली साक्षात और जाग्रत रूप में विराजमान हैं। उन्होंने पवनपुत्र हनुमान जी से प्रार्थना की कि उनकी अखंड कृपा और दया सभी देशवासियों व भक्तों पर हमेशा बरसती रहे और वे हर प्राणी को जीवन के सभी दुखों, दैहिक-दैविक तापों और संकटों से मुक्ति प्रदान करें।

Tags