लखनऊ: निहारिका फाउंडेशन का 'मंथन' आज; IIA भवन में महिला नेतृत्व और सामाजिक बदलाव पर जुटेंगी नामचीन हस्तियां
लखनऊ, 28 जून 2026। समाज में सकारात्मक बदलाव, महिला सशक्तिकरण और युवाओं के नेतृत्व विकास को समर्पित प्रमुख संस्था 'निहारिका फाउंडेशन' द्वारा आज, 28 जून (रविवार) को एक विशेष संवाद कार्यक्रम 'मंथन' का आयोजन किया जा रहा है। यह गरिमामयी कार्यक्रम लखनऊ के विभूति खंड स्थित IIA भवन में शाम 4:00 बजे से 7:00 बजे तक आयोजित होगा।
इस वैचारिक महाकुंभ में शिक्षा, कानून, प्रशासन, स्वास्थ्य और ग्लैमर जगत की कई जानी-मानी हस्तियां एक मंच पर जुटेंगी, जो महिला सुरक्षा, समाज, शिक्षा, नेतृत्व और युवाओं की भूमिका जैसे संवेदनशील और समसामयिक विषयों पर सार्थक चर्चा करेंगी।
'मंथन' के मंच पर सजेगा प्रबुद्ध हस्तियों का पैनल
इस विशेष टॉक-शो और संवाद कार्यक्रम में समाज को दिशा देने वाली निम्नलिखित मुख्य पैनलिस्ट अपने विचार साझा करेंगी:
-
डॉ. प्रीति चौधरी: एसोसिएट प्रोफेसर, बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय।
-
प्रो. अंशु केड़िया: प्राचार्या, खुन-खुन जी गर्ल्स पी.जी. कॉलेज।
-
ममता रानी: डीसीपी, लखनऊ (प्रशासनिक एवं सुरक्षा दृष्टिकोण)।
-
किरण यादव: पूर्व डीआईजी (कानून और महिला सुरक्षा)।
-
डॉ. नेहा नेगी: एसोसिएट डायरेक्टर, प्रसूति एवं स्त्री रोग विभाग (महिला स्वास्थ्य)।
-
डॉ. दिव्या अरोड़ा: विख्यात त्वचा रोग विशेषज्ञ एवं कॉस्मेटोलॉजिस्ट।
-
तान्या वर्मा: मिस उत्तर प्रदेश (युवा प्रतिनिधित्व)।
पद्मश्री अनिल रस्तोगी होंगे विशेष अतिथि
कार्यक्रम में कला और सिनेमा जगत के दिग्गज, प्रसिद्ध अभिनेता एवं पद्मश्री से सम्मानित श्री अनिल रस्तोगी और उनकी धर्मपत्नी डॉ. सुधा रस्तोगी विशिष्ट अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे, जिससे इस आयोजन की गरिमा और बढ़ जाएगी।
संस्था की सामाजिक पहलों पर होगी चर्चा
कार्यक्रम की शुरुआत में निहारिका फाउंडेशन की अध्यक्ष श्रीमती निहारिका सिंह, कंटेंट राइटर श्रीमती पूनम जग्गी और मैनेजिंग पार्टनर श्रीमती संध्या सिंह सभी आगंतुकों का स्वागत करेंगी। इस दौरान संस्था द्वारा समाज हित में चलाई जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं और भविष्य के रोडमैप को भी साझा किया जाएगा।
फाउंडेशन का मुख्य उद्देश्य प्रशासनिक अधिकारियों, चिकित्सकों, शिक्षाविदों और युवा प्रतिभाओं को एक ऐसा साझा मंच देना है, जहां से निकलने वाले निष्कर्ष धरातल पर सकारात्मक बदलाव ला सकें। कार्यक्रम के अंत में आपसी नेटवर्किंग और अनौपचारिक चर्चा को बढ़ावा देने के लिए हाई-टी (Hi-Tea) का भी प्रबंध किया गया है।
