लखनऊ: महाशिवरात्रि पर मत्थेश्वर महादेव में भव्य भंडारा व जागरण आयोजित
दिनांक: 15 फरवरी 2026 संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल, लखनऊ (अयोध्या रोड) के अध्यक्ष रतन दास के नेतृत्व में महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर देवा रोड स्थित मत्थेश्वर महादेव मंदिर, खसापरिया में भव्य एवं विशाल भंडारा तथा जागरण कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं, व्यापारियों एवं क्षेत्रवासियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और प्रसाद ग्रहण करते हुए भजन-कीर्तन का आनंद लिया।

कार्यक्रम में बतौर अतिथि पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह, बृजमोहन दास, संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष अंजनी कुमार पांडे, पूर्व केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर, भाजपा वरिष्ठ नेता नीरज सिंह, अपर्णा यादव, अंगद सिंह, बैजनाथ रावत, संगठन के प्रदेश प्रभारी प्रवीण मणि त्रिपाठी, राजेंद्र सिंह, संजय दीक्षित, प्रेम आदर्श, ब्राह्मस बाजपेई, निर्भय सिंह, योगेश शुक्ला सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं ने भगवान शिव के जयकारों के साथ विधिवत पूजा-अर्चना की। भंडारे में हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। वहीं जागरण में भजन-कीर्तन के माध्यम से संपूर्ण वातावरण भक्तिमय बना रहा।
इस अवसर पर अयोध्या रोड अध्यक्ष रतन दास ने कहा कि “महाशिवरात्रि के इस पावन पर्व पर सभी श्रद्धालुओं पर भोलेनाथ की कृपा बनी रहे। कार्यक्रम को सफल बनाने में सभी सहयोगियों और क्षेत्रवासियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा है।” कार्यक्रम के दौरान भीड़ व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस प्रशासन का विशेष सहयोग रहा, जिसके लिए संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल की ओर से आभार व्यक्त किया गया।
