10वीं राष्ट्रीय बैटल स्पोर्ट्स डांस प्रतियोगिता में छाएं लखनऊ के खिलाड़ी
डांस एसोसिएशन ऑफ लखनऊ के अध्यक्ष सदन यादव जी ने बताया कि लखनऊ के खिलाड़ियों ने धमाकेदार प्रदर्शन किया हुए 25 स्वर्ण, 5 रजत व 3 कांस्य सहित कुल 33 पदक जीते।
इस प्रतियोगिता में लखनऊ की तनिष्क बंसल को सर्वाधिक 96 अंक प्राप्त हुये। सुरताल अकादमी में प्रशिक्षण प्राप्त कर रही अदिति आनन्द ने स्वर्ण पदक जीता। कृतिका कथक कलांगन से प्रशिक्षित सामभी अग्रवाल, गौरवी बंसल, योग्य वर्मा, स्नेहा बंसल ने कुल 4 स्वर्ण पदक जीते तथा लखनऊ डांस सेंटर से प्रशिक्षण कर रहे शिवा, वर्षा, दीपाक्षी, आर्ना, रिधिमा, और इनके प्रशिक्षक मनीष त्रिपाठी व शाहिल खान ने 6 स्वर्ण 3 रजत व 1 कास्य पदक प्राप्त कर लखनऊ जिले व उत्तर प्रदेश का नाम रौशन किया।
पदक विजेताओं की सूची
स्वर्ण पदक - मनीष त्रिपाठी, साहिल खान, अदिति आनंद, वर्षा मिश्रा, दीपांशी भृगुदीप, रिया मौर्या, योग्या वर्मा, शांभवी अग्रवाल, श्रिया बंसल, अविका अग्रवाल, योग्या वर्मा, गौरवी बंसल, शांभवी अग्रवाल, मिहिर राज गुप्ता, शिक्षा अग्रवाल, नैमिष गुप्ता, शिव वर्मा, शिवान्या श्रीवास्तव, रिद्धिमा जैन, आना जैन, तनिष्क बंसल, अक्ष सविता, आशिका अवस्थी, अवजीत वैश, उदिशा,
रजत पदक - साहिल, वर्षा, दीपांशी, शिक्षा अग्रवाल, वैष्णवी पाण्डेय
कांस्य पदक - रिया मौर्या, शिवा वर्मा व एकांश गुप्ता