लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट के मुख्य आरक्षी पंकज दीक्षित को मिला महाकुंभ सेवा मेडल
National Police Commissionerate's Chief Constable Pankaj Mitra received the Mahakumbh Seva Medal
Wed, 21 Jan 2026
लखनऊ। पुलिस का कार्य केवल अपराधियों को पकड़ना और अपराध पर नियंत्रण करना ही नहीं, बल्कि आमजन की सेवा और सहायता करना भी है। गत वर्ष सफलतापूर्वक संपन्न हुए विश्व के सबसे बड़े धार्मिक आयोजन महाकुंभ–2025 में उत्कृष्ट सेवा देने वाले लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट के मुख्य आरक्षी पंकज दीक्षित को महाकुंभ सेवा मेडल एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

महाकुंभ–2025 के सफल आयोजन के उपरांत उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा महाकुंभ ड्यूटी में तैनात पुलिस कर्मियों को सम्मानित किए जाने की घोषणा की गई थी। इसी क्रम में श्रद्धालुओं की सुरक्षा व्यवस्था, यातायात नियंत्रण एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने में उत्कृष्ट कार्यकुशलता और समर्पण के लिए मुख्य आरक्षी पंकज दीक्षित को यह सम्मान प्रदान किया गया।

डालीगंज स्थित पुलिस कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में संयुक्त पुलिस आयुक्त (कानून एवं व्यवस्था) बबलू कुमार ने मुख्य आरक्षी पंकज दीक्षित को महाकुंभ सेवा मेडल एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया और उन्हें इस उपलब्धि के लिए हार्दिक बधाई दी।
इस अवसर पर उपस्थित पुलिस अधिकारियों एवं सहयोगियों ने भी मुख्य आरक्षी पंकज दीक्षित को मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
