सीआईएससीई यूपी/यूके जोनल कबड्डी में लखनऊ पब्लिक कॉलेज का दबदबा, तीन वर्गों में बना ओवरऑल चैंपियन
लखनऊ। सीआईएससीई यूपी/यूके जोन-बी के विद्यालयों के बीच आयोजित जोनल कबड्डी प्रतियोगिता में लखनऊ पब्लिक कॉलेज, ए-ब्लॉक राजाजीपुरम शाखा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चैंपियनशिप ट्रॉफी पर अपना कब्जा बरकरार रखा। बालक वर्ग में विद्यालय ने अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 तीनों आयु वर्गों में खिताब जीतकर ओवरऑल चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया।
जोनल कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन लखनऊ पब्लिक स्कूल की ए-ब्लॉक शाखा में हुआ। प्रतियोगिता में लखनऊ पब्लिक स्कूल, सेंट जोसेफ मॉन्टेसरी स्कूल, एसकेडी अकादमी, सेंट कोच एवं खेल प्रशिक्षक हरजीत सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता का आयोजन अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 आयु एन्स सहित कई विद्यालयों की टीमों ने भाग लिया।

लखनऊ पब्लिक कॉलेज के कोच एवं खेल प्रशिक्षक हरजीत सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता का आयोजन अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 आयु वर्गों में बालक एवं बालिका वर्ग के लिए किया गया था।
प्रतियोगिता में लखनऊ पब्लिक कॉलेज के बालकों ने तीनों आयु वर्गों में शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए चैंपियनशिप अपने नाम की। वहीं बालिका वर्ग में विद्यालय की टीम ने अंडर-14 में प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि अंडर-17 और अंडर-19 वर्ग में उपविजेता रही। अंडर-19 बालिका वर्ग का खिताब सेंट जोसेफ मॉन्टेसरी स्कूल, राजाजीपुरम ने अपने नाम किया।

प्रतियोगिता के समापन अवसर पर लखनऊ पब्लिक स्कूल एंड कॉलेज के संस्थापक एवं सांसद डॉ. एस.पी. सिंह ने खिलाड़ियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं। विद्यालय की प्रधानाचार्या भारती गोसाई ने सभी प्रतिभागियों को बधाई देते हुए विजेता टीमों को शील्ड, ट्रॉफी एवं प्रमाण-पत्र प्रदान किए।प्रधानाचार्या भारती गोसाई ने बताया कि प्रतियोगिता में विजेता रही टीमें अब क्षेत्रीय (रीजनल) स्तर की प्रतियोगिता में विद्यालय का प्रतिनिधित्व करेंगी।
