सीआईसीएसई परीक्षा परिणाम में लखनऊ पब्लिक कॉलेज का शानदार प्रदर्शन, शिवम अवस्थी ने हासिल की ऑल इंडिया रैंक-2

Lucknow Public College Delivers Stellar Performance in CISCE Exam Results; Shivam Awasthi Secures All-India Rank 2.
 
Lucknow Public College Delivers Stellar Performance in CISCE Exam Results; Shivam Awasthi Secures All-India Rank 2.

Lucknow Public College ने एक बार फिर आईसीएसई और आईएससी बोर्ड परीक्षाओं में शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी उत्कृष्ट शैक्षणिक परंपरा को कायम रखा है। गुरुवार को घोषित हुए Council for the Indian School Certificate Examinations (CISCE) परीक्षा परिणामों में विद्यालय के छात्रों ने उल्लेखनीय सफलता हासिल कर राजधानी Lucknow का गौरव बढ़ाया।

कक्षा 10 के परिणामों में Lucknow Public College Rajajipuram शाखा के छात्र शिवम अवस्थी ने 99.80 प्रतिशत अंक प्राप्त कर ऑल इंडिया रैंक में दूसरा स्थान हासिल किया। उनकी इस उपलब्धि ने विद्यालय और शहर दोनों को गौरवान्वित किया है।

ghd

वहीं सहारा स्टेट शाखा के समीर प्रकाश श्रीवास्तव ने 99 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय समूह में दूसरा स्थान हासिल किया। इस वर्ष बड़ी संख्या में छात्रों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

fgh

आईएससी कक्षा 12 के परिणामों में Lucknow Public College Rajajipuram A-Block शाखा ने विशेष उपलब्धि दर्ज की। समृद्धि द्विवेदी और इकरा आलम ने 99.25 प्रतिशत अंक हासिल कर संयुक्त रूप से विद्यालय में पहला स्थान प्राप्त किया। वहीं जूही चौधरी ने 99 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय समूह में दूसरा स्थान हासिल किया।

ggg

विद्यालय में इस अभूतपूर्व सफलता पर उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला। इस अवसर पर S. P. Singh ने सभी सफल विद्यार्थियों, प्रधानाचार्या भारती गोसाई और पूरे शिक्षण स्टाफ को बधाई दी। उन्होंने कहा कि विद्यालय का प्रत्येक शिक्षक विद्यार्थियों को उत्कृष्ट शिक्षा प्रदान करने और उन्हें जिम्मेदार एवं योग्य नागरिक बनाने के लिए पूर्ण समर्पण के साथ कार्य कर रहा है।

ggg

Tags