लखनऊ पब्लिक वर्ल्ड स्कूल ने फाउंडर्स डे का किया भव्य आयोजन
लखनऊ, सितम्बर 2025। लखनऊ पब्लिक स्कूल्स एंड कॉलेजेस की सभी शाखाओं ने आज बड़े उत्साह के साथ फाउंडर्स डे मनाया। इस कार्यक्रम की मेजबानी लखनऊ पब्लिक वर्ल्ड स्कूल, वृंदावन शाखा ने की, जहाँ ऑडिटोरियम में छात्रों और शिक्षकों की विशेष प्रस्तुतियाँ हुईं।
कार्यक्रम का संचालन महाप्रबंधक हर्षित सिंह और शिखर पाल सिंह के मार्गदर्शन में किया गया। इस अवसर पर सभी शाखाओं एवं हेड ऑफिस में पौधारोपण अभियान चलाया गया।
संस्थापक-चेयरमैन एवं सांसद डॉ. एस.पी. सिंह ने अपने प्रेरक संबोधन में शिक्षकों और प्रधानाचार्यों से समाज निर्माण में अपना श्रेष्ठ योगदान देने का आह्वान किया।
फाउंडर्स डे के अवसर पर सामाजिक उत्तरदायित्व को आगे बढ़ाते हुए विभिन्न संस्थाओं को सम्मानित किया गया।
-
नव ज्योति स्कूल फॉर द विजुअली इम्पैरेड को रेफ्रिजरेटर भेंट किया गया।
-
डॉन बॉस्को आशालयम को बेडशीट्स प्रदान की गईं।
-
श्री रामकृष्ण गौ सेवा संस्थान को दवाइयाँ वितरित की गईं।
छात्रों की रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया।
इस अवसर पर पूर्व एम.एल.सी. कांति सिंह, प्रबंध निदेशक सुशील कुमार, निदेशक मंडल की सदस्याएँ नेहा सिंह, गरिमा सिंह, निकिता सिंह, उपनिदेशक मीना टांगड़ी, नीलम सिंह, अनीता चौधरी, प्रिंसिपल्स ज्ञानेंद्र कुमार, वी.के. शर्मा, डॉ. संजय प्रताप सिंह, कहकशां अरबी, के.के. शर्मा, मीना तिवारी, मीडिया हेड विजय मिश्रा, एलपीसीपीएस डीन डॉ. लक्ष्मी शंकर अवस्थी, सुनंदा माथुर, नवनीत कौर, रश्मि चड्ढ़ा, रश्मि वर्मा, रवनीत सिंह नागी, सहित बड़ी संख्या में शिक्षक और विद्यार्थी मौजूद रहे। कार्यक्रम की एंकरिंग प्रोफेसर आदित्य विक्रम ने की, जिन्होंने अपनी प्रभावशाली प्रस्तुति से माहौल को जीवंत बनाए रखा।
