लखनऊ की राजकीय शिक्षिका दीप्ति विश्वकर्मा को मिला प्रतिष्ठित 'इंडियाज बेस्ट टीचर्स अवॉर्ड'

शिव नादर यूनिवर्सिटी, नोएडा में शिक्षक दिवस की पूर्व संध्या पर हुआ सम्मान समारोह
 
aSD

लखनऊ। शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान, नवाचारपूर्ण शिक्षण पद्धतियों और विद्यार्थियों के मार्गदर्शन के लिए लखनऊ की राजकीय शिक्षिका दीप्ति विश्वकर्मा को प्रतिष्ठित 'इंडियाज बेस्ट टीचर्स अवॉर्ड' (India's Best Teachers' Awards) से सम्मानित किया गया। यह सम्मान शिक्षक दिवस की पूर्व संध्या पर शिव नादर यूनिवर्सिटी, नोएडा में आयोजित समारोह में प्रदान किया गया।

दीप्ति विश्वकर्मा को देशभर के चयनित 80 उत्कृष्ट शिक्षकों में स्थान बनाने पर यह प्रतिष्ठित सम्मान मिला। समारोह में उन्हें स्मृति चिह्न (मोमेंटो) प्रदान कर सम्मानित किया गया। उनकी यह उपलब्धि शिक्षा के स्तर को बेहतर बनाने, विद्यार्थियों को निरंतर मार्गदर्शन देने तथा शिक्षण में नए प्रयोगों और नवाचारों को बढ़ावा देने के प्रयासों का परिणाम मानी जा रही है।

'शिक्षक का सम्मान पूरे शिक्षा विभाग का सम्मान'

इस उपलब्धि पर मण्डलीय विज्ञान प्रगति अधिकारी डॉ. दिनेश कुमार ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि किसी शिक्षक को मिलने वाला सम्मान केवल उस शिक्षक का व्यक्तिगत सम्मान नहीं, बल्कि पूरे शिक्षा विभाग के लिए गौरव की बात है। उन्होंने कहा कि शिक्षकों के नवाचार और समर्पण से विद्यार्थियों में सीखने की रुचि विकसित होती है और शिक्षा की गुणवत्ता को नई दिशा मिलती है।

दीप्ति विश्वकर्मा ने जताया आभार

राजकीय बालिका इंटर कॉलेज सरोसा भरोसा की जीव विज्ञान प्रवक्ता दीप्ति विश्वकर्मा ने पुरस्कार मिलने पर खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान उनके लिए बेहद गौरवपूर्ण क्षण है। उन्होंने कहा कि यह पुरस्कार उन्हें विद्यार्थियों के भविष्य को संवारने और शिक्षा के क्षेत्र में और अधिक लगन के साथ काम करने के लिए प्रेरित करेगा।उन्होंने अपने अधिकारियों, सहयोगियों, शुभचिंतकों और परिवार के सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया।

धिकारियों ने बताया गौरव का क्षण

दीप्ति विश्वकर्मा की इस उपलब्धि पर संयुक्त शिक्षा निदेशक लखनऊ मंडल डॉ. प्रदीप कुमार और मण्डलीय विज्ञान प्रगति अधिकारी डॉ. दिनेश कुमार ने उन्हें बधाई दी। अधिकारियों ने इसे लखनऊ और पूरे क्षेत्र के लिए गौरव का क्षण बताया।उनकी उपलब्धि से विद्यालय में भी खुशी का माहौल है। सहकर्मियों और विद्यार्थियों ने इसे विद्यालय के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया।

ई शिक्षा नीति के तहत नवाचार पर जोर

डॉ. दिनेश कुमार ने बताया कि दीप्ति विश्वकर्मा सहित लखनऊ जनपद के कई शिक्षक-शिक्षिकाएं राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) 2020 के अनुरूप विद्यार्थियों में पढ़ाई के प्रति रुचि विकसित करने के लिए नई शिक्षण विधियों पर काम कर रहे हैं।

इन प्रयासों का उद्देश्य पारंपरिक शिक्षण के साथ गतिविधि आधारित, रुचिपूर्ण और नवाचारपूर्ण तरीकों को जोड़ना है, ताकि विद्यार्थी केवल पाठ्यक्रम तक सीमित न रहें, बल्कि विषयों को समझते हुए सीखने की प्रक्रिया में सक्रिय रूप से भाग लें।दीप्ति विश्वकर्मा को मिला 'इंडियाज बेस्ट टीचर्स अवॉर्ड' इसी निरंतर प्रयास, समर्पण और नवाचारपूर्ण शिक्षण के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को मिली राष्ट्रीय स्तर की पहचान के रूप में देखा जा रहा है।

Tags