लखनऊ: "तानाशाही बंद करे सरकार, नहीं तो रोड पर उतरेगा व्यापारी"— पश्चिम विधानसभा शपथ समारोह में गरजे अंजनी कुमार पाण्डेय

Lucknow: "The government must end its authoritarianism, or else traders will take to the streets"—Anjani Kumar Pandey thunders at the West Assembly oath-taking ceremony.
 
Lucknow: "The government must end its authoritarianism, or else traders will take to the streets"—Anjani Kumar Pandey thunders at the West Assembly oath-taking ceremony.

लखनऊ: राजधानी लखनऊ में व्यापारियों के हितों की रक्षा और संगठन की मजबूती को लेकर संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल ने एक बड़ा कदम उठाया है। पश्चिम विधानसभा लखनऊ के नए संगठन का गठन और नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का भव्य शपथ ग्रहण समारोह राष्ट्रीय सचिव प्रवीण मणि त्रिपाठी के कुशल नेतृत्व में धूमधाम से संपन्न हुआ।

इस दौरान व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष अंजनी कुमार पाण्डेय ने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। साथ ही, उन्होंने बढ़ती महंगाई और सरकार की नीतियों को लेकर तीखा हमला बोला।

सर्वसम्मति से चुनी गई पश्चिम विधानसभा की नई टीम

समारोह के दौरान संगठन की मजबूती के लिए सभी पदाधिकारियों का चुनाव पूरी तरह सर्वसम्मति से किया गया। नई कार्यकारिणी में निम्नलिखित लोगों को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी गईं:

  • संरक्षक: चंद्रपाल गौड़

  • विधानसभा अध्यक्ष: नीरज यादव

  • वरिष्ठ उपाध्यक्ष: वीरेंद्र कुमार पाल

  • महासचिव: श्रीपाल गौड़

  • उपाध्यक्ष: मनोज तिवारी

  • कोषाध्यक्ष: सत्येंद्र सिंह

  • विधि सलाहकार: राम शंकर मिश्र

  • संगठन मंत्री: अखिल चौधरी

  • वरिष्ठ संगठन मंत्री: अरविंद पाल

  • सचिव: सूर्यकेश कुमार

  • वरिष्ठ मंत्री: सचिन गुप्ता

  • संयुक्त मंत्री: हरि दर्शन श्रीवास्तव

  • मंत्री: चंदन गौड़

  • सलाहकार: बबलू उपाध्याय

  • प्रचार मंत्री: तालिब सिद्दीकी

विशेष प्रमोशन: इस अवसर पर संगठन का विस्तार करते हुए अयोध्या रोड के अध्यक्ष रतन दास को प्रमोट कर प्रदेश प्रभारी की नई और बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई।

"मार्केट में सन्नाटा है, भुखमरी की कगार पर है व्यापारी" — अंजनी कुमार पाण्डेय

शपथ ग्रहण के बाद व्यापारियों को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष अंजनी कुमार पाण्डेय ने सरकार की आर्थिक नीतियों पर कड़ा आक्रोश व्यक्त किया। उन्होंने कहा संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल हर सुख-दुख में देश के व्यापारियों के साथ मजबूती से खड़ा है। सरकार लगातार बिजली, डीजल, पेट्रोल और रसोई गैस के दाम बढ़ाकर आम जनता और व्यापारियों की कमर तोड़ रही है। हाल ही में ज्वेलरी व्यवसाय को लेकर आए बयानों के बाद से सर्राफा व्यापारियों का कारोबार पूरी तरह ठप हो गया है। मार्केट में सन्नाटा पसरा हुआ है और छोटा व्यापारी भुखमरी की कगार पर पहुँच गया है।"

उन्होंने सरकार को कड़े शब्दों में चेतावनी देते हुए कहा कि सरकार अपनी व्यापारी विरोधी गतिविधियों और तानाशाही को तुरंत बंद करे। अगर सरकार संविधान को मानती है, तो उसे यह याद रखना चाहिए कि देश में लोकतंत्र अभी जिंदा है। यदि व्यापारियों की समस्याओं का समाधान नहीं हुआ, तो पूरे देश का व्यापारी सड़कों पर उतरकर उग्र आंदोलन करने को विवश होगा।

समारोह में इन दिग्गज पदाधिकारियों की रही मौजूदगी

इस गरिमामयी शपथ ग्रहण समारोह में बड़ी संख्या में स्थानीय व्यापारियों के साथ-साथ संगठन के कई केंद्रीय और प्रांतीय पदाधिकारी मौजूद रहे, जिनमें मुख्य रूप से: राष्ट्रीय वरिष्ठ सचिव हरिओम दुबे, प्रदेश अध्यक्ष अरविंद नाथ मिश्रा, प्रदेश महासचिव राम तिवारी, लखनऊ मंडल अध्यक्ष अंकुर मिश्रा, महासचिव मनीष सिंह, जिला उपाध्यक्ष नितिन सचान, नगर संगठन मंत्री अमित निगम, ट्रांसपोर्ट नगर अध्यक्ष संजय गुप्ता, पारा अध्यक्ष धर्मराज यादव, हंस खेड़ा उपाध्यक्ष अंगद सिंह, अयोध्या रोड उपाध्यक्ष शत्रुघ्न प्रसाद और संगठन मंत्री देव वर्मा शामिल रहे।

Tags