फीनिक्स पलासियो में सेलिब्रिटी DJ उदिता गोस्वामी की प्रस्तुति पर झूम उठा लखनऊ
विशेष शॉपिंग नाइट में संगीत, मनोरंजन और शानदार बीट्स ने बांधा समां
ब्यूरो चीफ आर. एल. पाण्डेय
लखनऊ। शहर के प्रमुख शॉपिंग और एंटरटेनमेंट डेस्टिनेशन फीनिक्स पलासियो में शुक्रवार को आयोजित विशेष शॉपिंग नाइट यादगार बन गई। इस अवसर पर सेलिब्रिटी डीजे उदिता गोस्वामी ने अपनी शानदार प्रस्तुति से दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। पॉपुलर म्यूजिक और दमदार बीट्स के बीच पूरा माहौल उत्साह और मनोरंजन से सराबोर नजर आया।
कार्यक्रम के दौरान उदिता गोस्वामी ने अपने खास अंदाज, शानदार म्यूजिक सेलेक्शन और जबरदस्त एनर्जी से दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। उनकी प्रस्तुति पर मौजूद लोग संगीत की धुनों पर थिरकते नजर आए। बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों की उत्साहपूर्ण भागीदारी ने इस शाम को खास बना दिया।
इस मौके पर फीनिक्स मिल्स के रिटेल डायरेक्टर (नॉर्थ) संजीव सरीन ने कहा, "फीनिक्स पलासियो में हमारा प्रयास हमेशा ग्राहकों को खरीदारी के साथ मनोरंजन और यादगार अनुभव प्रदान करना रहा है। उदिता गोस्वामी की प्रस्तुति ने इस शाम को बेहद खास बना दिया। हमें खुशी है कि शहर के लोगों ने पूरे उत्साह के साथ इसमें हिस्सा लिया। हम भविष्य में भी फीनिक्स पलासियो में ऐसे आयोजन करते रहेंगे, जो लोगों को एक साथ आने और मनोरंजन का आनंद लेने का अवसर प्रदान करें।"
विशेष शॉपिंग नाइट में संगीत, मनोरंजन और दर्शकों की शानदार भागीदारी ने फीनिक्स पलासियो के माहौल को जीवंत बना दिया। उदिता गोस्वामी की धमाकेदार प्रस्तुति के साथ यह शाम लखनऊवासियों के लिए यादगार अनुभव बन गई।
