लखनऊ की Anibha Saini को मिला ‘राष्ट्रीय गौरव पुरस्कार 2026’
लखनऊ। National Human Rights and Child Development Commission द्वारा राजस्थान के उदयपुर स्थित Kumbha Sabhagar Pratap Gaurav Kendra में आयोजित भव्य सम्मान समारोह में लखनऊ की प्रख्यात उद्यमी एवं समाजसेवी Anibha Saini को ‘राष्ट्रीय गौरव पुरस्कार 2026’ से सम्मानित किया गया।
समाज सेवा एवं सामाजिक जागरूकता के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए उन्हें यह सम्मान प्रदान किया गया। कार्यक्रम में देशभर से आए विभिन्न क्षेत्रों के गणमान्य लोगों की उपस्थिति रही।
गौरतलब है कि Anibha Saini को इससे पूर्व मार्च 2026 में महिला दिवस के अवसर पर Rajya Vidhan Mandal Pensioners Sansthan द्वारा Vidhan Bhavan में भी सम्मानित किया जा चुका है।कार्यक्रम की अध्यक्षता राजस्थान सरकार के कैबिनेट मंत्री Babulal Kharadi ने की। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में युवा उद्योगपति एवं Padam Group के मालिक Pankaj Shankar Kulariya उपस्थित रहे।
इसके अलावा राजस्थान सरकार के राज्य मंत्री Ram Gopal Sudhar, उदयपुर के विधायक Tara Chand Jain तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में Dr. C. P. Sharma मौजूद रहे। कार्यक्रम में संस्थान के पदाधिकारी Govind Jangid सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिकों ने सहभागिता की।
सम्मान प्राप्त करने के बाद Anibha Saini ने कहा कि समाज सेवा केवल दायित्व नहीं बल्कि प्रत्येक व्यक्ति की नैतिक जिम्मेदारी है। उन्होंने युवाओं से अपनी क्षमता के अनुसार समाजहित में कार्य करने का आह्वान किया।
