लखनऊ में ‘लुलु ब्यूटी फेस्ट 2025’ का शानदार आगाज़

Lulu Beauty Fest 2025 kicks off with a bang in Lucknow
 
Lulu Beauty Fest 2025 kicks off with a bang in Lucknow
लखनऊ।  लुलु हाइपरमार्केट, लखनऊ में ‘लुलु ब्यूटी फेस्ट 2025’ का भव्य शुभारंभ उत्साह और उमंग से भरपूर माहौल में किया गया। इस विशेष सौंदर्य महोत्सव का उद्घाटन लखनऊ की प्रसिद्ध मेकअप आर्टिस्ट हिमाद्री वर्मा ने किया। शुरुआत के साथ ही यह फेस्टिवल शहर के ब्यूटी लवर्स, फैशन शौकीनों और खरीददारों के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।

फियामा और एंगेज द्वारा प्रस्तुत यह ब्यूटी फेस्ट सौंदर्य जगत के नवीनतम उत्पादों, ट्रेंड्स और अनुभवों को एक ही मंच पर उपलब्ध कराने का शानदार प्रयास है। इस वर्ष कार्यक्रम में कई नामी और विश्वसनीय ब्यूटी तथा पर्सनल केयर ब्रांड शामिल हुए हैं, जिनमें फियामा, एंगेज, यार्डले, एंचांटर, विवेल, पॉन्ड्स, ट्रेसमे, द डर्मा को., गार्नियर, लोरियल पेरिस, निविया, पेरिस कॉर्नर, जोवीज़ हर्बल और वॉव जैसी लोकप्रिय कंपनियाँ प्रमुख हैं। उत्सव में इन ब्रांडों के नवीनतम प्रोडक्ट्स, आकर्षक ऑफ़र्स और विशेष डिस्प्ले ने ग्राहकों का ध्यान अपनी ओर खींचा है। शुरुआत के पहले दिन से ही फेस्ट में बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं, जिससे इसका माहौल और भी जीवंत बन गया है।

26 नवंबर से शुरू हुआ यह ब्यूटी फेस्ट 7 दिसंबर तक चलेगा


इस दौरान आगंतुकों को न केवल ब्रांडेड सौंदर्य उत्पाद उचित कीमतों पर उपलब्ध होंगे, बल्कि विभिन्न कस्टमर इंगेजमेंट एक्टिविटी में हिस्सा लेकर कई आकर्षक गिफ्ट वाउचर जीतने का भी मौका मिलेगा।उद्घाटन समारोह के दौरान श्री नोमान अज़ीज़ खान, रीजनल डायरेक्टर (उत्तर प्रदेश, दिल्ली, तेलंगाना) और श्री सुनील कुमार शर्मा, जनरल मैनेजर, लुलु हाइपरमार्केट सहित कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

Tags