लुलु बिग चोको डेज़ 2026 का शानदार आगाज़, चॉकलेट प्रेमियों के लिए खास बना आयोजन

A Spectacular Kickoff to Lulu Big Choco Days 2026—An Event Made Especially for Chocolate Lovers
 
uuu

लुलु बिग चोको डेज़ 2026 का भव्य शुभारंभ आज लुलु हाइपरमार्केट में उत्साह और उमंग के साथ किया गया। इस खास आयोजन में शहरभर के चॉकलेट प्रेमियों और ग्राहकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

इस फेस्टिवल को Sneakers Galaxy द्वारा प्रस्तुत किया गया है, जबकि Cadbury, Ferrero Rocher और Nestlé पावर्ड बाय पार्टनर के रूप में शामिल हुए। वहीं DAX Fantasy ने एसोसिएट स्पॉन्सर की भूमिका निभाई।

कार्यक्रम का उद्घाटन नोमान अजीज खान, रीजनल डायरेक्टर, लुलु ग्रुप यूपी, दिल्ली एवं तेलंगाना द्वारा किया गया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि “लुलु बिग चोको डेज़ 2026 ग्राहकों और चॉकलेट प्रेमियों के लिए एक यादगार अनुभव लेकर आया है।”

767867

उन्होंने बताया कि इस फेस्टिवल में अंतरराष्ट्रीय और लोकप्रिय चॉकलेट ब्रांड्स को एक मंच पर लाकर ग्राहकों को स्वाद, मनोरंजन और बेहतरीन शॉपिंग अनुभव प्रदान किया जा रहा है।

वहीं सुनील शर्मा, जनरल मैनेजर, लुलु हाइपरमार्केट ने कहा कि यह आयोजन शहरवासियों के लिए खास आकर्षण का केंद्र बनेगा। ग्राहकों को यहां प्रीमियम चॉकलेट ब्रांड्स, शानदार ऑफर्स, टेस्टिंग सेशन्स और मनोरंजक गतिविधियों का आनंद मिलेगा।

पूरे आयोजन स्थल को आकर्षक चॉकलेट थीम से सजाया गया, जिसने सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्राहक, गणमान्य अतिथि और चॉकलेट प्रेमी मौजूद रहे। फेस्टिवल के दौरान कई स्पेशल ऑफर्स और एंटरटेनमेंट एक्टिविटीज भी आयोजित की गईं।

Tags