अग्रेंजी माध्यम विद्यालय पाॅयनियर पब्लिक स्कूल एण्ड काॅलेज, बलरामपुर में ‘‘महाशिवरात्रि‘‘ मनाया गया

“Mahashivratri“ was celebrated in the English medium school Pioneer Public School and College, Balrampur
 
“Mahashivratri“ was celebrated in the English medium school Pioneer Public School and College, Balrampur
बलरामपुर। बुधवार को शहर के अग्रेंजी माध्यम विद्यालय पाॅयनियर पब्लिक स्कूल एण्ड काॅलेज, बलरामपुर में  ‘‘महाशिवरात्रि‘‘ मनाया गया। सर्वप्रथम विद्यालय की कोषाध्यक्षा मीता तिवारी उप प्रधानाचार्या शिखा पाण्डेय ने भगवान शिव जी के चित्र पर माल्यापर्ण तथा द्धीप प्रज्जवलित करके आरती उतारी। तत्पश्चात् विद्यालय की कोषाध्यक्षा मीता तिवारी ने बच्चों को बताया

कि महाशिवरात्रि भारतीयों का एक प्रमुख त्योहार है। यह भगवान शिव का प्रमुख पर्व है। माघ फागुन कृष्ण पक्ष त्रयोदशी को महाशिवरात्रि पर्व मनाया जाता है। माना जाता है कि सृष्टि का प्रारम्भ इसी दिन से हुआ। पौराणिक कथओं के अनुसार इस सृष्टि का आरम्भ अग्निलिंग (जो महादेव का विशालकाय स्वरूप है) के उदय से हुआ। इसी दिन भगवान शिव का विवाह देवी पार्वती के साथ हुआ था।

“Mahashivratri“ was celebrated in the English medium school Pioneer Public School and College, Balrampur

साल में होने वाली 11 शिवरात्रियों में से महाशिवरात्रि को सबसे महत्वपूर्ण माना जाता है। भारत सहित पूरी दुनिया में महाशिवरात्रि का पावन पर्व बहुत ही उत्साह के साथ मनाया जाता है। साथ ही यह भी बताया कि शिव पुराण के अनुसार, महाशिवरात्रि पूजा में छह वस्तुओं को अवश्य शामिल करना चाहिए जैसे-शिव लिंग का पानी, दूध और शहद के साथ अभिषेक। बेर या बेल के पत्ते जो आत्मा की शुद्धि का प्रतिनिधित्व करते है। सिंदूर का पेस्ट स्नान के बाद शिव लिंग को लगाया जाता है। यह पुण्य का प्रतिनिधित्व करता है। फल जो दीर्घायु और इच्छाओं की सन्तुष्टि को दर्शाते है। जलती धूप, धन, उपज (अनाज)। दीपक जो ज्ञान की प्राप्ति के लिए अनुकूल है। और पान के पत्ते जो सांसरिक सुखो के साथ सन्तोष अंकन करते है।

“Mahashivratri“ was celebrated in the English medium school Pioneer Public School and College, Balrampur

‘‘महाशिवरात्रि‘‘ के अवसर पर विद्यालय में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें विद्यालय के किड्ज जोन से भगवान शिव जी की बारातियों में सभी गणों एवं देवी-देवताओं के साथ बारात निकाली गयी। विद्यालय की कोषाध्यक्षा एवं उप प्रधानाचार्याय एवं सभी अध्यापक/अध्यापिकायें तथा छात्र-छात्राएं शामिल हुए जिनका स्वागत विद्यालय के आॅडोटोरियम में विद्यालय की कोषाध्यक्षा तथा उप प्रधानाचार्या/ प्रधानाचार्य शिखा पाण्डेय, राघवेन्द्र त्रिपाठी सहित सभी अध्यापकों ने भगवान शिव जी की बारात का पुष्प वर्षा करके स्वागत किया गया।

“Mahashivratri“ was celebrated in the English medium school Pioneer Public School and College, Balrampur

इस अवसर पर रत्ना एवं सिद्धार्थ  (भगवान शिव के रूप में), कौशिकी एवं स्वास्तिका (पार्वती जी के रूप मे),, कृष्णा (श्री ब्रह्मा जी), शिवांस (श्री विष्णु जी), श्राविका (माँ लक्ष्मी जी), मोहनी (माँ सरस्वती जी), आदित्य श्रीवास्तव एवं शशांक (भगवान श्री राम), शिवांस (हनुमान), सुशांत (कृष्ण), श्रुतिका, साम्भवी (अर्धनारीश्वर) गणों एव भूत-प्रेतों के रूप में श्लोक, प्रथमेश, ईशान, अयांश आदि बारातियों में शामिल हुये। इसी क्रम में सज रहे मेरे भोले बाबा निराले दूल्हे में नामक गीत पर एक समूह नृत्य में माधुरी, श्रुतिका, सानवी, श्रविका, स्वास्तिका, कौशिकी, आदि ने बहुत ही मनमोहक नृत्य प्रस्तुत करके सभी का मन मोह लिया। साथ ही शिव तांडव पर रत्नप्रिया ने बहुत ही सुन्दर नृत्य प्रस्तुत किया।  

“Mahashivratri“ was celebrated in the English medium school Pioneer Public School and College, Balrampur

‘‘महाशिवरात्रि‘‘ के अवसर पर विद्यालय की कोषाध्यक्षा मीता तिवारी उप प्रधानाचार्या शिखा पाण्डेय ने कार्यकम में प्रतिभाग करने वाले छात्र-छात्राओं को टाॅफी व किताबे वितरित किया।   ‘‘महाशिवरात्रि‘‘ के अवसर पर विद्यालय के प्रबन्ध निदेशक डा0 एम0पी0 तिवारी ने सभी बच्चों का उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर समस्त अध्यापक/अध्यापिकाएं तथा छात्र-छात्राओं ने उपस्थिति होकर ‘‘‘महाशिवरात्रि‘‘ के पर्व को उत्साहपूर्वक मनाया।

Tags