Powered by myUpchar

महाराष्ट्र में ¨हदी में 'माफ करें' कहने पर दो महिलाओं की पिटाई

नोट : राष्ट्रीय पेज के लिए  दोपहिया वाहन पर सवार महिलाएं अपनी हाउ¨सग सोसाइटी में कर रही थीं प्रवेश-इसी दौरान हुई यह घटना, सोसाइटी में रहने वाले आरोपित ने पीछे बैठी महिला की मरोड़ दी बांह
 
महाराष्ट्र में ¨हदी में 'माफ करें' कहने पर दो महिलाओं की पिटाई
ठाणे, : महाराष्ट्र में मराठी में बात न करने पर दो महिलाओं की पिटाई का मामला सामने आया है। उन्हें मराठी में बोलने की जगह ¨हदी में 'माफ करें' कहना भारी पड़ गया। यह घटना ठाणे की है। इसका वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हो रहा है। इसमें से एक महिला ने अपनी गोद में बच्चा ले रखा था। लेकिन आरोपितों ने इसकी भी परवाह नहीं की।

यह घटना मंगलवार सुबह उस समय हुई, जब दोपहिया वाहन पर सवार महिलाएं अपनी हाउ¨सग सोसाइटी के परिसर में प्रवेश कर रही थीं। स्कूटी चला रही महिला ने अंदर जाने से रोकने पर वहां मौजूद युवक से ''माफ करें'' कहा तो उसने नाराज होकर मराठी में बात करने को कहा। विष्णुनगर पुलिस स्टेशन में दर्ज कराई गई शिकायत में कहा गया है

कि बात बढ़ने पर उसी सोसाइटी के भूतल पर रहने वाले आरोपित ने पीछे बैठी महिला की बांह मरोड़ दी। इसके बाद आरोपित के परिवार की चार-पांच महिलाएं और दो युवक भी वहां आ धमके और दोनों महिलाओं की पिटाई की। शिकायतकर्ता ने कहा कि 'माफ करना' एक सामान्य शिष्टाचार है। आरोपित की प्रतिक्रिया अनुचित थी। विष्णुनगर पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ निरीक्षक संजय पवार ने बताया

कि इस मामले की जांच चल रही है। अभी तक कोई प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई है। राज ठाकरे के नेतृत्व वाली महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के कार्यकर्ताओं ने हाल ही में एक आंदोलन शुरू किया था, जिसमें मांग की गई थी कि महाराष्ट्र में बैंकों के कर्मचारियों को ग्राहकों से मराठी में बात करनी चाहिए।

Tags