मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने दिवंगत अंकित बालियान के परिजनों से की मुलाकात, जताई संवेदना

Minister Kapil Dev Agarwal met the family of the late Ankit Baliyan and expressed his condolences.
 
मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने दिवंगत अंकित बालियान के परिजनों से की मुलाकात, जताई संवेदना

शामली। मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने शामली के बंतीखेड़ा गांव पहुंचकर दिवंगत अंकित बालियान के परिवार से मुलाकात की और घटना पर गहरी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने परिजनों को ढांढस बंधाते हुए कहा कि यह घटना परिवार के साथ-साथ पूरे जनपद और प्रदेश के लिए बेहद दुखद है।

मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना का तत्काल संज्ञान लेते हुए संबंधित अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए थे। इसके बाद पुलिस ने मामले में तेजी से कार्रवाई करते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए प्रभावी कदम उठाए।

अग्रवाल ने पुलिस की कार्रवाई की सराहना करते हुए कहा कि मामले में शामिल बताए जा रहे शार्पशूटरों को गिरफ्तार किया गया और पुलिस मुठभेड़ के दौरान उनके घायल होने की जानकारी सामने आई है।

मंत्री के अनुसार, परिवार पुलिस की अब तक की कार्रवाई से संतुष्ट है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के लिए प्रतिबद्ध है। अपराधी कितना भी प्रभावशाली क्यों न हो, कानून के दायरे में उसके खिलाफ कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य प्रदेश में कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखना और आम नागरिकों को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराना है।

Tags