“जय हिंद जय सिंध – ए लव स्टोरी” से साथ आए महेश मांजरेकर, जया प्रदा और ज़रीना वहाब; मोशन पोस्टर जारी
Mahesh Manjrekar, Jaya Prada and Zarina Wahab come together for "Jai Hind Jai Sindh – A Love Story"; Motion Poster Released
Sun, 1 Mar 2026
लखनऊ: Sammy's Entertainment ने अपनी आगामी बॉलीवुड फिल्म “जय हिंद जय सिंध – ए लव स्टोरी” की घोषणा की है। यह फिल्म प्यार, जड़ों और पहचान की एक भावनात्मक कहानी है, जो भारत के विभाजन की पृष्ठभूमि पर आधारित है। फिल्म का निर्देशन Indrajit Lankesh ने किया है और यह सशक्त भावनाओं व अर्थपूर्ण कहानी का वादा करती है।
निर्माताओं ने फिल्म का मोशन पोस्टर भी जारी कर दिया है, जिससे दर्शकों को इसकी भावनात्मक और देशभक्ति से जुड़ी दुनिया की पहली झलक मिली है।

जय हिंद जय सिंध – ए लव स्टोरी” एक ट्रैवल-लव ड्रामा फिल्म है, जो भारत के अलग-अलग हिस्सों में होने वाली एक रोड जर्नी के माध्यम से अतीत और वर्तमान को जोड़ती है। भारत-पाक विभाजन की पृष्ठभूमि में बनी यह कहानी दिखाती है कि इतिहास ने किस प्रकार कई परिवारों की ज़िंदगी बदली और उसका प्रभाव आज भी महसूस किया जाता है। सफर के दौरान विभिन्न किरदार एक-दूसरे से मिलते हैं और कहानी प्यार, अपनापन, त्याग, उपचार और अपनी मिट्टी से जुड़ाव जैसे विषयों को सामने लाती है।
फिल्म की खास बात यह है कि इसकी कहानी निर्माता सैमी ननवानी के जीवन के कुछ वास्तविक अनुभवों से प्रेरित है। उनके निजी जीवन की स्मृतियाँ और यात्राएँ फिल्म की भावनाओं को और भी प्रामाणिक बनाती हैं।
सैमी ननवानी कहते हैं, “यह कहानी मेरे दिल के बेहद करीब है। इसमें कुछ ऐसे अनुभव और भावनाएँ हैं, जो मेरे जीवन के सफर का हिस्सा रही हैं। यह फिल्म अपनेपन और उन दूरियों की बात करती है, जो हम जिंदगी में तय करते हैं – चाहे वो दूरी जगहों की हो या दिलों की।”
निर्देशक इंद्रजीत लंकेश के अनुसार, “यह फिल्म दिल से बनी है। इसमें भावनाएँ हैं, रिश्ते हैं और जीवन की सच्चाई है। भले ही यह एक रोड जर्नी की कहानी है, लेकिन असल में यह लोगों की कहानी है – जो अपने जीवन में मतलब, जुड़ाव और सुकून की तलाश में हैं।
फिल्म में दिग्गज कलाकार Mahesh Manjrekar, Jaya Prada, Zarina Wahab, Vikram Kochhar, Rahul Dev, Chhaya Kadam, Upasana Singh, Amit Behl, अजीत शिधाये, राजवीर सिंह, अकैशा वात्स और एहसान खान प्रमुख भूमिकाओं में नजर आएंगे। साथ ही गौरव डिंगरा और झानवी इस फिल्म से बॉलीवुड में कदम रख रहे हैं।
फिल्म फिलहाल पोस्ट-प्रोडक्शन चरण में है और इसे वर्ष 2026 के मध्य में देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज़ किया जाएगा।
